CG Politics : प्रदेश में हार का असर नगरी निकायों में दिखने लगा... इस नगर पंचायत से गई अध्यक्ष फिरोज खान की कुर्सी

संजय यादव-कवर्धा। छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनते ही एक के बाद एक कांग्रेस को झटका लगना शुरू हो गया है। राजधानी से लेकर प्रदेश के की नगर निकायों में कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का दौर चल रहा है। इसी कड़ी में आज पांडातराई नगर पंचायत में कांग्रेस पार्षदों ने अध्यक्ष फिरोज खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया। जिसमें एक वोट से नगर पंचायत अध्यक्ष फिरोज खान की कुर्सी चली गई और इस तरह नगर पंचायत पांडातराई में कांग्रेसी पार्षदों ने ही अध्यक्ष को हटा दिया। जीत के बाद नगर पंचायत के बाहर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी और आतिशबाजी की। वहीं नगर पंचायत उपाध्यक्ष संतोष गोयल ने कहा कि ये जीत सत्य की जीत है। नगर पंचायत अध्यक्ष रहते फिरोज खान ने मनमानी और भ्रष्टाचार किया जिसके फलस्वरूप उन्हें हटाने में आज हम सभी कामयाब हुए।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS