सूने मकानों पर गड़ी चोरो की नजर : घर से 2 लाख नगदी पार, पुलिस को करीबी लोगों पर शक

X
By - Shreya Gupta |31 March 2022 12:06 PM IST
न्यू राजेन्द्र नगर इलाके में एक सूने मकान से चोरो ने करीब 2 लाख नगदी पार कर दिया। चोरी की शिकायत मकान मालिक द्वारका वरयानी ने थाने में की है। जिसके बाद पुलिस शिकायत दर्ज कर जांच में जुटी हुई है। पुलिस को शक है कि चोरी को किसी करीबी लोगों ने अंजाम दिया है। आखिर कौन है वो चोर जिसने ये चोरी की है...
रायपुर। राजधानी रायपुर में फिर से एक चोरी की वारदात सामने आई है। न्यू राजेन्द्र नगर इलाके में एक सूने मकान से चोरो ने करीब 2 लाख नगदी पार कर दिया। चोरी की शिकायत मकान मालिक द्वारका वरयानी ने थाने में की है। जिसके बाद पुलिस शिकायत दर्ज कर जांच में जुटी हुई है। पुलिस को शक है कि चोरी को किसी करीबी लोगों ने अंजाम दिया है। इस शहर में बढ़ती चोरियों की घटनाओं से पुलिस पर कई सवाल खड़े हो गए है। आप को बता दे कि राजधानी में अब तक हुई आधा दर्जन से अधिक चोरियों को अब तक नही सुलझा पाई है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है। की आखिर द्वारका वरयानी के घर में किसने हाथ साफ किया है।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS