खैरागढ़ के किसानों ने की कलेक्टर से भेंट, धान खरीदी की खुशी में बंटी मिठाई

राजनांदगांव। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों को प्राप्त राशि आहरण के लिए बैंकों में व्यवस्था की जानकारी लेने किसानों से चर्चा की। उन्होंने राजनांदगांव और खैरागढ़ विकासखंड के जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक में किसानों से योजना के तहत मिलने वाली राशि एवं आहरण के व्यवस्था की जानकारी ली।
राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत दीपावली के पहले राशि मिलने से किसानों में उत्साह है। तीसरी किश्त की राशि बैंक से आहरण करने आए किसान ने मिठाई बांट कर खुशी जाहिर की। खैरागढ़ विकासखंड के ग्राम मंडला के किसान लछीदास ने बताया कि उन्हें तीसरी किश्त में 16 हजार रूपए की राशि मिली है और वे बहुत ही खुश है। उन्होंने बताया कि राशि का उपयोग खेती-किसानी के कार्यों में करेंगे। शासन की यह योजना बहुत अच्छी है। यह लगातार जारी रहना चाहिए। ग्राम पेण्ड्रा की किसान विमला ने बताया कि उन्हें 10 हजार रूपए की राशि मिली है। वे इस पैसा का आहरण करके दीवाली पर बच्चों के लिए कपड़े एवं अन्य सामान खरीदेंगी। शेरगढ़ के किसान जागेश्वर साहू ने बताया कि उन्हें 5 हजार रूपए की राशि मिली है। घर के खर्चों में वे इस राशि का उपयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि दीपावली के पहले राशि मिलने से त्यौहार में खुशी दोगुनी हो जाएगी। इस अवसर पर एसडीएम राजनांदगांव अरूण कुमार वर्मा, एसडीएम खैरागढ़ लवकेश ध्रुव, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के सीईओ सुनील वर्मा, सीएमओ सीमा बख्शी, तहसीलदार प्रीतम साहू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS