शक में हत्यारा बना बाप : पिता को शक था कि वह उसका बेटा नहीं, इसलिए दो महीने के मासूम को पटककर मार डाला...

शक में हत्यारा बना बाप : पिता को शक था कि वह उसका बेटा नहीं, इसलिए दो महीने के मासूम को पटककर मार डाला...
X
सरना मुंडा शराब के नशे में घर पहुंचा। फिर विवाद करने लगा। उस पर उसका पति आरोप लगा रहा था कि यह बच्चा उसका नहीं किसी और का है। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। इसके बाद उसने 2 माह के मासूम बच्चे के साथ क्या किया पढ़िए पूरी खबर...

उमेश यादव/कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक जालिम पिता ने अपने 2 माह के मासूम को पटककर मार डाला। बताया जा रहा है कि पिता शराब के नशे में घर पहुंचा था। इसके बाद पत्नी से विवाद कर बच्चे को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। मामला बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत लालघाट बस्ती का है।

6 साल पहले किया था प्रेम विवाह

मिली जानकारी के अनुसार लालघाट बस्ती में युवक सरना मुंडा और उसकी पत्नी शांति मुंडा निवास करते थे। उसकी 4 साल की एक बेटी है। इसके अलावा दो माह का बच्चा था, जिसे उसने पटककर मार डाला। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को पत्नी शांति मुंडा ने बताया कि वह बनारस की रहने वाली है। 6 साल पहले झारखंड में काम करने आई हुई थी। इस दौरान कोरबा बालको लालघाट निवासी सरना मुंडा से उसकी मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों प्रेम विवाह कर जीवन यापन करने लगे। उसकी चार साल की एक बेटी है। उसने दो माह पहले ही झारखंड में बच्चे को जन्म दिया। उसके बाद कोरबा आए हुए थे।

पत्नी के चरित्र पर करता था संदेह

शांति ने बताया कि गुरुवार सुबह लगभग 11 बजे उसका पति सरना मुंडा शराब के नशे में घर पहुंचा। फिर विवाद करने लगा। उस पर उसका पति आरोप लगा रहा था कि यह बच्चा उसका नहीं किसी और का है। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। इसके बाद उसने 2 माह के मासूम बच्चे को पटककर मार डाला। फिलहाल पुलिस ने आरोपी सरना मुंडा को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। देखिए वीडियो-



Tags

Next Story