जारी है इंसाफ की जंग : रेप पीड़िता की मां को जेल के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन... क्या हो पाएगी रिहाई... पढ़िए

जारी है इंसाफ की जंग : रेप पीड़िता की मां को जेल के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन... क्या हो पाएगी रिहाई... पढ़िए
X
दुष्कर्म पीड़िता की मां की रिहाई को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की है। इसी मामले को लेकर समग्र ब्राह्मण समाज ने कलेक्टर को पत्र सौंप दिया है।...क्या अब रेप पीड़िता की मां को इंसाफ मिलेगा...पढ़े पूरी खबर

बिलासपुर- दुष्कर्म पीड़िता की मां की रिहाई को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की है। इसी मामले को लेकर समग्र ब्राह्मण समाज ने कलेक्टर को पत्र सौंप दिया है। जिसके बाद कलेक्टर ने सभी को रेप पीड़िता की मां की रिहाई कराने का आश्वासन दिया है।

महिला मोर्चा का विरोध प्रदर्शन...

दुष्कर्म पीड़ित की मां को गलत इल्जाम में फंसाने की वजह से विभिन्न संगठन इसका विरोध कर रहे है। इसी बीच भाजपा महिला मोर्चा ने भी महिला की रिहाई की मांग की हैं। भाजपा महिला मोर्चा ने भी एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर थाने का घेराव किया। इस दौरान महिलाओं ने पुलिस पर सांठगांठ का आरोप लगाया है। धरना-प्रदर्शन में राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पांडेय, भाजपा कार्यसमिति सदस्य पूजा विधानी, मोर्चा महामंत्री गायत्री साहू, वंदना जेंड्रे समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

पाक्सो एक्ट के तहत किया था गिरफ्तार...

पीड़िता की मां पर दस साल के बच्चे के यौन शोषण का आरोप लगाकर जेल भेज दिया गया था। इसके बाद से जिले में लोगों ने कैंडल मार्च निकला, जगह-जगह धरना प्रदर्शन किया। टीआई के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की जा रही है। सवाल यह उठता है कि क्या तहकीकात के बाद महिला को जेल से बाहर निकाल दिया जाएगा, जिस टीआई ने महिला को जेल भेजा है, उस पर कार्रवाई की जाएगी।

सीएम बघेल के नाम पर ज्ञापन सौंपा...

बता दें, महिला के समर्थन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सीएम बघेल के नाम पर तहसीलदार को ज्ञापन सौंप दिया है। जिसमें महिला को जल्द रिहा करने और मामले की जांच के लिए जल्द से जल्द फैसला लेने की बात कही गई है। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि, मामले में जल्द कार्रवाई नहीं होने पर संघ की ओर से धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

समग्र ब्राह्मण समाज ने कलेक्टर से की मुलाकात...

इस मसले को लेकर समग्र ब्राह्मण समाज के लोगों ने कलेक्टर से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि, प्रदर्शन के दौरान उन्हें निष्पक्ष कार्रवाई करने का भरोसा दिया गया था। जिसका असर अब तक देखने को नही मिला। चर्चा के दौरान कलेक्टर ने समाज के लोगों से कहा कि एक या दो दिनों में महिला की रिहाई कर दी जाएगी।

Tags

Next Story