CG Election : कल होगा प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला, जानिए इस विधानसभा क्षेत्र में कितने मतदाता करेंगे 15 प्रत्याशियों के राजनैतिक भविष्य का फैसला

CG Election : कल होगा प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला, जानिए इस विधानसभा क्षेत्र में कितने मतदाता करेंगे 15 प्रत्याशियों के राजनैतिक भविष्य का फैसला
X
गुरुवार का दिन चुनाव मैदान में उतरे भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों समेत 15 प्रत्याशियों के लिए आज का दिन बूथ मैनेजमेंट का दिन है, जो कल वास्तविक रूप से प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। पढ़िए पूरी खबर...

यशवंत गंजीर-कुरूद। छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण का मतदान कल शनिवार को शुरू हो जायेगा। चुनाव प्रचार ख़त्म होने के बाद कल मतदाता प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। 17 नवंबर की सुबह 8 बजे मतदान प्रारंभ होकर शाम 5 बजे खत्म होगा। कल कुरुद 237 बूथों में कल वोटिंग होगी जिसमें 2,08,382 मतदाता मतदान करेंगे।

कुरुद विधानसभा में कुल 2,08,382 मतदाता है, जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 1,04,338 है और महिला मतदाताओं की 1,04,042 है। साथ ही दो थर्ड जेंडर मतदाता है। गुरुवार का दिन चुनाव मैदान में उतरे भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों समेत 15 प्रत्याशियों के लिए आज का दिन बूथ मैनेजमेंट का दिन है, जो कल वास्तविक रूप से प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। इस शीघ्रता की रात में चुनावी दौड़ में जुटे प्रत्याशी अपने तमाम संसाधन चुनाव झोंकने की कोशिश। चुनाव प्रचार भले ही खत्म हो गया है ऐसे में प्रत्याशी घर-घर जाकर जनता से वादे करने में कोई कसर रहे है। आज की रात प्रत्येक प्रत्येक प्रत्याशी के लिए करो या मरो की रात है। ऐसे में देखना काफी दिलचस्प होगा कि, कुरुद की जनता किसका राजनैतिक भविष्य बनाती है और किसका बिगाड़ती है।

17 नवंबर और 3 दिसंबर का दिन महत्वपूर्ण

कुरुद विधानसभा का यह चुनाव कई मायने में महत्वपूर्ण है। इससे दोराहे पर खड़े प्रदेश की न सिर्फ दिशा बल्कि दशा भी तय करेगा। एक तरफ सपना देखने वाले हैं तो दूसरी तरफ सपनों को साकार करने वाले भी हैं। कहा यह भी जाता रहा है कि, जिन्हें सपना देखना अच्छा लगता है, उन्हें रात छोटी लगती है और जिन्हें सपने पूरे करना अच्छा लगता है उन्हें दिन छोटा लगता है, फिर भी दिन और रात के इस फेर में ये अंतिम रात बहुत भारी भी है। इस रात की सुबह 17 नवंबर को अंतिम वोट पड़ने तक होनी है और फिर 3 दिसंबर को गिनती होने पर अंतत: पूर्णाहुति होनी है।

Tags

Next Story