हथियार लहराता गांव भर में घूमता रहा हत्यारा बेटा : पत्नी को पीट रहा था, बचाने आए पिता तो ले ली उसकी जान

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना समाने आई है। जहां एक बेटे ने मामूली विवाद को लेकर अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया। इसके बावजूद आरोपी धारदार हथियार लेकर पूरे गांव में दहशत फैला रहा था। इसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी बेटे जीत लाल को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल धारदार हथियार भी जब्त कर लिया गया है। मामला भटगांव थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार,आरोपी बेटे का नाम जीत लाल है। वह सकलपुर गांव का निवासी है। सकलपुर गांव में रहने वाला जीत लाल अपनी पत्नी की पिटाई कर रहा था और उसे बेरहमी से मार रहा था। बहू को मार खाता हुआ देखकर ससुर अमर साय से देखा नहीं गया और वह अपने बेटे को रोकने के लिए आए। इस बात पर जीत लाल को इतना गुस्सा आया कि उसने धारदार हथियार से अपने पिता की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी धारदार हथियार लेकर पूरे गांव में दहशत फैला रहा था। इसके बाद लोगों ने इसकी पुलिस को दी गई।
हमले से आरोपी की पत्नी भी घायल
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर हत्या में इस्तेमाल धारदार हथियार भी जब्त कर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि, मारपीट और हमले से आरोपी की पत्नी भी घायल है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS