फंदे पर लटक रही महिला की बचाई जान : डिप्रेशन के चलते महिला ने उठाया आत्मघाती कदम, एन वक्त पर इमरजेंसी सर्विस वाली 112 पहुंच गई...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में इमरजेंसी सर्विस प्रोवाइड करने वाले वाहन 112 ने आत्महत्या कर रही एक महिला की जान बचा ली है। यहां फांसी के फंदे पर लटककर महिला आत्महत्या की कोशिश कर रही थी। सही समय पर सूचना मिल जाने के चलते महिला की 112 में मौजूद पुलिस कर्मी और वाहन चालक ने मिलकर जान बचाई है। बताया जा रहा है कि डिप्रेशन के चलते महिला ने यह आत्मघाती कदम उठाया था। मामला राजधानी के टाटीबंध इलाके का है।
दरअसल राजधानी के आमानाका इलाके में 112 टाइगर टू वाहन पर तैनात भारतेंदु साहू और वाहन चालक लंबोदर पटेल ने टाटीबंध इलाके में आत्महत्या की कोशिश कर रही महिला की जान बचाई है। इन्होनें भारत माता स्कूल के पीछे टाटीबंध एमआइजी 883 पर तत्काल पहुंचकर महिला की जान बचाई है।
परिजनों ने जताया आभार
मिली जानकारी के अनुसार महिला ने डिप्रेशन के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया था, जिसकी जानकारी 112 को मिलने पर उसने मौके पर पहुंच महिला की जान बचा ली। इस घटना की जानकारी पीड़िता के मायके जयपुर में भी दी गई। इसके बाद महिला के मायके और ससुराल वालों ने जान बचाने के लिए 112 सेवाओं का आभार जताया है।
क्या है 112 सेवा
112 एक इमरजेंसी नंबर है, जिसे अमेरिका के 911 के तर्ज पर शुरू किया गया है। इसे भारत में ईआरएसएस के तहत लॉन्च किया गया है। दिल्ली में इसकी शुरुआत करते हुए दिल्ली पुलिस के डीसीपी एसके सिंह ने कहा था कि 'कई सारे इमरजेंसी नंबर याद रखना मुश्किल होता है। खासकर तब जब आप एक राज्य या केंद्रशासित प्रदेश से दूसरी जगह सफर कर रहे हों। यह नंबर लोगों की परेशानी कम करेगा।' देश में पुलिस, स्वास्थ्य, अग्निशमन सेवाओं से लेकर महिला व चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर तक अलग-अलग हैं। ये सारे नंबर हर किसी के लिए हर वक्त याद रखना मुश्किल है। इसका उपाय 112 है। आप इस एक नंबर से ये सभी सुविधाएं प्राप्त कर सकते हैं। इसे नेशनल इमरजेंसी नंबर भी कहा जा सकता है। देखें वीडियो...
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS