पति से भागी, प्रेमी ने दिया धोखा : शादी के दूसरे ही दिन मायके लौटने वाली युवती ने लगाई फांसी... प्रेमी पर जान देने के लिए उकसाने का आरोप

पति से भागी, प्रेमी ने दिया धोखा : शादी के दूसरे ही दिन मायके लौटने वाली युवती ने लगाई फांसी... प्रेमी पर जान देने के लिए उकसाने का आरोप
X
18 साल की प्रतिमा भारद्वाज की शादी रायगढ़ के सुपा गांव में मनोज जांगड़े नाम के युवक से हुई थी। लेकिन शादी के अगले ही दिन प्रतिमा वापस अपने मायके आ गई। प्रतिमा का उसके ही गांव के 20 साल के युवक पसंद भार्गव से प्रेम संबंध था। पढ़िए पूरी खबर....

जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक युवती शादी के एक दिन बाद ही वापस मायके लौट आई थी। उस युवती ने मायके में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवती को आत्महत्या करने के लिए उकसाया गया था। यह मामला हसौद थाना क्षेत्र का है।

मायके आने के बाद युवती अपने प्रेमी से मिलना-जुलना फिर से शुरू कर दिया था। लड़की अपने नए सुसराल से वापस आकर अपने प्रेमी से ही शादी करना चाह रही थी। लेकिन प्रेमी ने शादी करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद युवती ने आत्महत्या कर लिया। पुलिस ने नवविवाहिता के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर आरोप लगा है कि, उसी ने अपनी प्रेमिका को आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया था। यह मामला हसौद थाना क्षेत्र का है।


मिली जानकारी के अनुसार, बरकेल खुर्द की रहने वाली 18 साल की प्रतिमा भारद्वाज की शादी रायगढ़ के सुपा गांव में मनोज जांगड़े नाम के युवक से हुई थी। लेकिन शादी के अगले ही दिन प्रतिमा वापस अपने मायके आ गई। प्रतिमा का उसके ही गांव के 20 साल के युवक पसंद भार्गव से प्रेम संबंध था। दोनों एक दूसरे से शादी भी करना चाहते थे, लेकिन किसी कारण के वजह से दोनों कि शादी नहीं हो पाई थी। अब उसने अपने प्रेमी के कहने पर ही ससुराल से मायके आना सही समझा।


युवती के मोबाइल से मिला सबूत

इन सब घटना के बाद युवती के परिवार वालों ने पुलिस को इस बारे में सूचना दी। पुलिस को सूचना मिलते ही इस मामले में जांच शुरू कर दी है। मोबाइल डिटेल्स निकाले गए। जिसमें पुलिस को मोबाइल डिटेल्स के जरिए यह पता लग पाया कि उसके प्रेमी ने उसे आत्महत्या के लिए मजबूर किया था। डिटेल्स देखने के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार उससे पूछताछ कर रही है।

Tags

Next Story