प्रेमी जोड़े ने दी जान : एक ही गांव के... कॉलेज में साथ पढ़ते थे दोनों, शादी तय नहीं होने की निराशा में दुनिया छोड़ गए

प्रेमी जोड़े ने दी जान : एक ही गांव के... कॉलेज में साथ पढ़ते थे दोनों, शादी तय नहीं होने की निराशा में दुनिया छोड़ गए
X
22 वर्षीय चंद्रशेखर राठिया का कुछ सालों से उसी गांव की जमुना राठिया के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे। दोनों ने अपने घरवालों को भी अपने अफेयर की बात बताई थी। फिर ऐसा क्या हुआ कि....पढ़े पूरी खबर

रायगढ़। एक ही समाज के दो युवा प्रेमियों ने जहर खाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि युवती के घरवाले दोनों के संबंधों को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं थे। मामला रायगढ़ जिले के खरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम फरकानारा का है। यहां के जंगल में प्रेमी जोड़े की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि, दोनों ने कीटनाशक खाकर खुदकुशी कर ली है। दोनो एक साथ कालेज में बीएससी फाइनल ईयर के स्टूडेंट थे। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।

रिश्ते की बात टलने से हुए निराश

मिली जानकारी के मुताबिक, फरकानारा गांव के के डोमनारा मोहल्ले के रहने वाले 22 वर्षीय चंद्रशेखर राठिया का कुछ सालों से उसी गांव की जमुना राठिया के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे। दोनो ने अपने घरवालों को भी अपने अफेयर की बात बताई थी। इस पर युवक के घरवाले युवती जमुना के घर दोनों के रिश्ते की बात भी करने के लिए गए थे, लेकिन युवती के परिजनों ने बाद में बात करने की बात कहते हुए उन्हें टाल दिया। इस वाकए से दोनो निराश थे। संभवत: उन्हें लगा कि रिश्ते से परिजन खुश नहीं हैं और वे कभी एक नहीं हो पाएंगे।

गांव के पास ही जंगल में मिलीं लाशें

बुधवार की सुबह युवक-युवती अपने घरों से निकल गए। दोनो पास के ही जंगल में पहुंचे और कीटनाशक खा लिया। अगले दिन दोनो घर से लापता मिले, तो उन्हें ढूंढना शुरू किया गया। इस बीच मृतका का भाई अपने दोस्तों के साथ शौच करने जंगल की ओर गया था, जहां उसने बहन जमुना और युवक चंद्रशेखर की लाश देखी। इसके बाद मृतका के भाई ने गांववालों और पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस दोनो के परिजनों से पूछताछ कर रही है।

Tags

Next Story