तीन महीने तक चलेगा छत्तीसगढ़िया खेलों का महाकुंभ : अगाज 6 अक्टूबर से, समापन राजधानी में 6 जनवरी को... 14 पारम्परिक खेलों के होंगे मुकाबले...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सरकार ने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों की तारीख घोषित करदी है। यह खेल 6 अक्टूबर से शुरू हो जाएगा। इसमें अगले तीन महीनों तक कबड्डी, खो-खो, पिट्ठुल, भंवरा, कंचा जैसे 14 पारंपरिक खेलों में ग्रामीण भाग लेंगे। इसका समापन 6 जनवरी को राजधानी रायपुर में होगा।
उल्लेखनीय है कि, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में 6 सितम्बर को कैबिनेट की बैठक में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के आयोजन का फैसला किया गया था। इसके बाद खेल और युवा कल्याण विभाग ने इस आयोजन की पूरी तैयारी कर ली है। पंचायत, नगरीय प्रशासन और विकास विभाग को इसकी जिम्मेदारी सौंप दी गई है। इस खेल के लिए 6 स्तर निर्धारित किए गए हैं। जिनके हिसाब से खेल प्रतियोगिता के कई चरण होंगे। सबसे पहला स्तर गांव में राजीव युवा मितान क्लब का होगा। वहीं दूसरा स्तर जोन का है। इसमें आठ राजीव युवा मितान क्लब को मिलाकर एक क्लब होगा। फिर विकासखंड-नगरीय क्लस्टर स्तर, जिला, संभाग और अंतिम में राज्य स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं होंगी। दलीय और एकल श्रेणी में 14 तरह के पारम्परिक खेल होंगे। खेल प्रतियोगिता दो श्रेणियों में होगी।

100 मीटर दौड़ और लम्बी कूद भी शामिल
इस प्रतियोगिता में जिन खेलों को शामिल किया गया है, उसमें दलीय श्रेणी मतलब टीम इवेंट में गिल्ली डंडा, पिट्ठुल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी और बांटी जैसी खेल हैं। वहीं एकल श्रेणी यानी सोलो इवेंट में बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़ और लम्बी कूद भी शामिल है।
अंतिम चरण 28 दिसम्बर से 6 जनवरी के बीच
राजीव युवा मितान क्लब स्तर का आयोजन 6 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक होंगा। वहीं जोन स्तर का आयोजन 15 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक खेले जाएंगे। विकासखंड स्तर पर खेल 27 अक्टूबर से 10 नवम्बर तक होगा। जिला स्तर पर 17 नवम्बर से 26 नवम्बर तक प्रतियोगिताएं होंगी। संभाग स्तर पर आयोजन 5 दिसम्बर से 14 दिसम्बर के बीच होगा। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का अंतिम चरण 28 दिसम्बर से 6 जनवरी के बीच होगा।
आयु वर्ग को तीन भाग में बांटा
आयु वर्ग को तीन भाग में बांटा गया है। प्रथम वर्ग 18 वर्ष की आयु तक, इसके बाद 18 से 40 वर्ष तक, तीसरा वर्ग 40 वर्ष से अधिक उम्र के लिए है। इस प्रतियोगिता में महिला और पुरुष दोनों वर्ग में प्रतिभागी होंगे। सरकार ने बताया कि, छत्तीसगढ़िया ओलंपिक से प्रतिभागियों को एक और जहां मंच मिलेगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS