चोरी के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर नौकरानी से दुष्कर्म : भाजपा नेत्री ने भी दिया पति के काले कारनामे में साथ, अब दोनों जेल में

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में घर में काम करने वाली नौकरानी को चोरी के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर मारपीट और दुष्कर्म करने वाले आरोपी और उसकी भाजपा नेत्री पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि भाजपा नेत्री पत्नी पति के काले कारनामे में उसका साथ देती थी। मामला जिले के थाना अर्जुंदा क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार 5 मई को प्रार्थीया ने अर्जुंदा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम मोहंदीपाठ के विजय देवांगन के घर व फैक्ट्री में आज से 6 माह पूर्व से काम करती थी। 11 जनवरी 2020 की दोपहर 1 बजे विजय देवांगन प्रार्थीया को अपने घर के चोरी के केस में फंसा देने की धमकी देकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। उसके बाद से लगातार प्रार्थीया को डरा धमका कर शारीरिक संबंध बनाते रहा। 23 अक्टूबर 2021 की रात करीब 10 बजे विजय देवांगन और उसकी पत्नि नंदनी प्रार्थीया को अपने घर बुलाकर विजय की ओर से जबरदस्ती बनाए संबंध की जानकारी किसी को ना बताने की बात कहकर जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं विजय और नंदनी ने प्रार्थीया के साथ हाथ मुक्का व डण्डा से मारपीट की। प्रार्थीया के रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विजय देवांगन उम्र 59 वर्ष और पत्नी नंदनी देवांगन उम्र 54 वर्ष को पकड़ कर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने अपराध करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा दिया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS