कर्मचारियों की हक की बात : 5 साल पहले शिक्षा विभाग में भृत्य के पदों पर हुई भर्तियां, एकाएक काम से निकाले जाने से नाराज कर्मचारियों ने की नारेबाजी

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के जगदलपुर में 5 साल पहले शिक्षा विभाग में भृत्य के पदों पर हुई 700 भर्तियों में से 272 को एकाएक काम से निकाले जाने से नाराज प्रभावित कर्मचारियों ने इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में एकत्रित होकर इस फैसला के खिलाफ नारेबाजी की।
कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि वे हर उचित दरवाजा खटखटाएंगे और इस समस्या का समाधान न निकलने की दिशा में आमरण अनशन, हड़ताल जैसे कदम उठाने मजबूर होंगे। विभागीय जांच में पाई गई गड़बड़ियों में कहा कि जिला स्तर के एक जिम्मेदार अधिकारी ने इनकी भर्ती की थी। अब उसे अवैध या गलत बताया जा रहा है। अधिकतर कर्मचारी ऐसे हैं, जिनके घर का खर्चा इसी नौकरी के दम पर चलता है। ऐसे में वे सभी सड़क पर आ जाएंगे। कुल मिलाकर इस मामले में कर्मचारी चुप बैठने के मूड में नहीं दिख रहे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS