माता कौशल्या की जन्मतिथि तय करने होगी सभा : देशभर के प्रख्यात धर्माचार्य और शंकराचार्य होंगे शामिल

गौरव शर्मा/रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में माता कौशल्या की जन्मतिथि तय करने धर्माचार्यों की सभा होगी। इसमें देश के प्रख्यात धर्माचार्य और शंकराचार्य शामिल होंगे। विद्वानों के विमर्श के आधार पर माता कौशल्या की जन्मतिथि तय की जाएगी। राज्य गौसेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास ने इसकी जानकारी दी है।
माता कौशल्या की जन्मस्थली चंदखुरी
माता कौशल्या के जन्म स्थान को लेकर पूछे गए सवालों का भी रामसुंदर दास ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि, माता कौशल्या की जन्मस्थली चंदखुरी है। प्रभु श्रीराम को गोद में लिए माता कौशल्या की ऐसी मूर्ति पूरी दुनिया में कहीं नहीं है।

माता कौशल्या महोत्सव का आयोजन
गौसेवा आयोग के अध्यक्ष रामसुंदर दास ने भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि, जिन्हें 15 साल सेवा का अवसर मिला उन्होंने माता कौशल्या को याद नहीं किया। कांग्रेस सरकार ने माता कौशल्या महोत्सव का आयोजन किया है। साथ ही राम वन गमन पथ का निर्माण कराया, मंदिर को संवारने का काम किया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS