दुर्ग में बेखौफ हैं बदमाश : शोभायात्रा में पिस्टल और चापड़ लेकर नाचते दिखे पुलिस रिकार्ड में फरार बताए गए आरोपी

दुर्ग। दुर्ग में एक शोभायात्रा के दौरान हाथों में चापड़ और पिस्टल लहराते बदमाशों का वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। यह शोभायात्रा 3 दिन पहले शहर में निकली थी। खास बात यह है कि यात्रा की व्यवस्था में पुलिस भी मौजूद थी। अब पुलिस कह रही है कि जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया लजाएगा। उल्लेखनीय बात ये है कि दुर्ग पुलिस की रजिस्टर में ये आरोपी फरार बताए गए हैं।
शोभायात्रा शहर के चंडी मंदिर चौक से भी गुजरी थी। इस चौक पर हर समय पुलिस रहती है। पुलिस की मौजूदगी के बाद भी चौक पर बदमाश खुलेआम हथियार लेकर नाचते रहे। इसके बाद भी पुलिस ने पकड़ना तो दूर, रोकने का भी प्रयास नहीं किया। कुछ पुलिसकर्मियों ने तो हथियार को खिलौना तक बता डाला। जबकि उसे चेक तक नहीं किया। कुछ दिन पहले दुर्ग पुलिस के आला अधिकारियों ने यह दावा किया था कि त्योहारों से पहले निगरानीशुदा बदमाशों को पकड़ेंगे। लेकिन, जिस तरह इस वीडियो में निगरानी बदमाश खुलेआम नवरात्रि के त्योहार में हथियार लेकर नाच रहे हैं, इसने पुलिस अफसरों के दावे की पोल खोल दी है। दुर्ग जिला राज्य के VVIP जिलों में शुमार है। यह जिला मुख्यमंत्री और गृहमंत्री दोनों का क्षेत्र है। इस जिले में बेहतर पुलिसिंग हो इसके लिए छह महीने में चार SP बदले जा चुके हैं। इसके बाद भी यहां की कानून व्यवस्था ऐसी है की आपराधिक तत्व खुलेआम हथियार लहरा रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS