बदमाशों ने पेट्रोल पंप में फेंका बोतल बम: पेट्रोल डलाने के बाद पैसा देने के बदले झगड़ा करने लगे

छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक पेट्रोल पंप में बोतल बम फेंकने का मामला सामने आया है। शहर के पेट्रोल पंप में कुछ बदमाश पेट्रोल डलाने के लिए पहुंचे। बाद में जब पैसा देने की बात आई तो वे कर्मचारियों से विवाद करने लगे। उन्होंने पेट्रोल पंप में बोतल बम फेंक दिया और वहा से भाग गये। गनीमत यह रही है कि कर्मचारी वहां मौजूद थे, जिसकी वजह से उस बोतल बम को बुझा दिया गया। जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। मामले की शिकायत होने के बाद 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। घटना की CCTV फुटेज भी सामने आई है।
दरअसल, ये पूरा मामला सिविल लाइन थाने के व्यापार विहार रोड स्थित गुंबर पेट्रोल पंप की है। जहां रात 12 बजे करीब 6 बदमाश बाइक में सवार होकर पहुंचे। इस मामले की शिकायत करते हुए पेट्रोल पंप के मैनेजर ने बताया कि वे सभी बाइक सवारों ने पहले पेट्रोप डलवाया। फिर जब पैसे देने की बात आई तो कर्मचारियों से विवाद करने लगे और हॉकी स्टिक लेकर धमकाने लगे। सभी बदमाशों के पास चाकू, बेसबॉल, हॉकी स्टीक थे। जिसे दिखाकर बदमाश कर्मचारियों को धमका रहे थे। इसके बाद किसी तरह से मामला शांत हो गया और वे सभी पेट्रोल पंप से चले गए। मगर इसके कुछ देर वे सभी वापस लौट आए और उनमें से एक ने बोतल बम को उठाकर पेट्रोप पंप में ही फेंक दिया। पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जिसमें 3 लोगों को पकड़ा गया है। इनमें से कुछ नाबालिग हैं। हालांकि पुलिस ने आरोपियों के नाम का खुलासा नहीं किया है। अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS