कुएं में मिली लाश का रहस्य सुलझा : प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था युवक, लड़की के पिता ने टांगी से काट दी गर्दन और कुएं में फेंक दी लाश

कुएं में मिली लाश का रहस्य सुलझा : प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था युवक, लड़की के पिता ने टांगी से काट दी गर्दन और कुएं में फेंक दी लाश
X
लड़की के अन्य परिजनों ने मृतक को लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसके बाद उसके साथ मारपीट की और मामले की जानकारी लड़की के पिता को दी। वहीं गुस्साए पिता ने घर पर पहुंचने के बाद लड़के की गर्दन पर टांगी से वार कर मौते के घाट उतार दिया। पढ़िए पूरी खबर...

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक युवक की हत्या के बाद शव को कुएं में फेंकने का मामला सामने आया है। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कुएं से शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस ने इस घटना के 6 संदेहियों को हिरासत में लिया है। मामला वाड्रफनगर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना 14 जनवरी को गुरमुटी ग्राम की है। मृत युवक का नाम कुलदीप खैरवार है। वह लोधी गांव का निवासी है। वह दूसरे राज्य में जाकर मजदूरी का काम करता था। मकर संक्रांति से एक दिन पहले ही वह अपने गांव लोधी आया था। मृतक का गुरमुटी गांव की एक लड़की से प्रेम प्रसंग के कारण कत्ल की वारदात को अंजाम दिया गया है। मृतक के पिता ने बताया कि, मकर संक्रांति के दिन उनका बेटा अपने दोस्तों के साथ घर से बाहर गया था। जो रात में लौटकर घर नहीं आया। परिजन लगातार खोज बीन कर रहे थे। लेकिन घटना के तीन बाद पता चला कि मृतक गुरमुटी गांव में अपने दोस्तों के साथ रात में शराब का सेवन किया था और नशे की हालत में लड़की के घर पहुंच गया और उस समय लड़की के माता-पिता घर से बाहर थे।

मृत युवक को घर से लाने वाला दोस्त फरार

दरसअल, उसी दौरान लड़की के अन्य परिजनों ने मृतक को लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसके बाद उसके साथ मारपीट की और मामले की जानकारी लड़की के पिता को दी। वहीं गुस्साए पिता ने घर पर पहुंचने के बाद लड़के की गर्दन पर टांगी से वार कर मौते के घाट उतार दिया। कत्ल का सुराग मिटाने के लिए मृतक के शव को घर से कुछ दूरी पर स्थित लोधी गांव के कुएं में फेंक दिया था। मामले का खुलासा तब हुआ जब मृतक की प्रेमिका ने पुलिस को वारदात की पूरी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस घटना में शामिल 6 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जिसमें लड़की का पिता भी शामिल है। वहीं मृतक को घर से लाने वाला उसका दोस्त फ़िलहाल फरार है। जिसको पुलिस जल्द गिरफ्तार करने की बात कह रही है।


Tags

Next Story