भतीजे ने कराई थी चाची की हत्या : बेटा-पत्नी रहते थे बीमार, उसे था चाची पर जादू-टोने का शक-इसलिए कराई हत्या

भतीजे ने कराई थी चाची की हत्या : बेटा-पत्नी रहते थे बीमार, उसे था चाची पर जादू-टोने का शक-इसलिए कराई हत्या
X
वृद्धा भिनसो बाई की रविवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई। 4 लोग वहां पहुंचे और दरवाजा खटखटाया। भिनसो बाई के दरवाजा खोलते ही उन लोगों ने शराब की मांग की। भिनसो बाई ने शराब ना होना बताया तो एक युवक ने कट्‌टा निकाला और कनपटी पर फायर कर दिया। फिर पुलिस कैसे पहुंची हत्यारों तक... पढ़िए...

जशपुर। जशपुर में 3 दिन पहले वृद्धा की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपियों में मृतका का भतीजा भी शामिल है। उसने अपनी चाची की हत्या के लिए 3 लाख रुपए में सुपारी दी थी। उसे संदेह था कि चाची उसकी पत्नी और बच्चे पर जादू-टोना करती है। और संभवत: इसी के चलते वे दोनों बीमार रहते हैं। हालांकि अभी 3 शूटरों का पता पुलिस नहीं लगा पाई है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बांकीटोली निवासी वृद्धा भिनसो बाई की रविवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई। भिनसो बाई अपने मायके डभनीपानी हाकुकोना गई हुई थी। बताया गया है कि, 4 लोग वहां पहुंचे और दरवाजा खटखटाया। भिनसो बाई के दरवाजा खोलते ही उन लोगों ने शराब की मांग की। भिनसो बाई ने शराब ना होना बताया तो एक युवक ने कट्‌टा निकाला और कनपटी पर फायर कर दिया। इसके बाद कमरे में शव को धकेलकर भाग निकले।

शूटर ढूंढने में ली दामाद की मदद

उल्लेखनीय है कि इसी तरह की कुछ और वारदातें भी इलाके में हो चुकी हैं। इसलिए पुलिस के मामले को गंभीरता से लेकर चल रही थी। जांच शुरू हुई तो पता चला कि भिनसा बाई का भतीजा बाकीटोला निवासी रविशंकर महतो को अपनी चाची पर टोनही होने का संदेह था। कुछ दिन पहले उसका इस बात को लेकर भिनसा बाई से झगड़ा भी हुआ था। इसी आधार पर पुलिस ने रविशंकर महतो को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह टूट गया और अपने दामाद झारखंड के गुमला निवासी लगन‎ महतो के सहयोग से शूटर अनिल साहू और साथियों को बुलवा कर सुपारी देने की बात कबूली।

पूरी छानबीन के बाद वारदात को दिया अंजाम

आगे की पूछताछ में रविशंकर ने बताया कि उसका‎ लड़का अक्सर बीमार रहता है। उसे‎ शक था कि उसकी चाची ने बेटेू पर कोई जादू-टोना कर दिया है। कुछ दिन पहले अंध विश्वास, जादू-टोना की बात को‎ लेकर उनके बीच झगड़ा भी हुआ‎ था। आरोपी रविशंकर ने बताया कि‎ उसने भिनसा बाई के बारे में पता किया कि वह कहां है। इसके बाद उसके मायके और फिर‎ उसके भाई के घर में जाकर जानकारी जुटाई। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया।

भतीजे को चाची की हत्या का अफसोस नहीं

पूछताछ में रविशंकर ने बताया कि हत्या कराने का उसे कोई दुख नहीं है। उसे जेल जाने का भी गम नहीं है। उसे इस बात की तसल्ली है कि भिनसा बाई की मौत के बाद उसकी पत्नी और बच्चे सुरक्षित हो गए हैं। आरोपी रविशंकर महतो से‎ पुलिस ने बैंक पासबुक, बाइक, मोबाइल, लगन महतो से मोबाइल, अनिल साहू से वारदात के लिए दी गई सुपारी के 20 हजार‎ और 75 सौ रुपए जब्त कर लिए हैं।‎

Tags

Next Story