नक्सलियों का तांडव जारी : पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर ग्रामीण को उतारा मौत के घाट

नक्सलियों का तांडव जारी : पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर ग्रामीण को उतारा मौत के घाट
X
जिले में माओवादियों का तांडव जारी है। नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में धारदार हथियार से गला रेतकर एक ग्रामीण की हत्या कर दी है। पढ़िए पूरी खबर...

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में माओवादियों का तांडव जारी है। नक्सलियों ने शुक्रवार रात पुलिस मुखबिरी के शक में धारदार हथियार से गला रेतकर एक ग्रामीण की हत्या कर दी है। वारदात को अंजाम देने के बाद शव को गांव के पास फेंक दिया। परिजनों को घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मृतक का नाम रामलाल पोटाई बताया जा रहा है। मामला फरसगांव थाना क्षेत्र का है।

ग्रामीण का अपहरण कर हत्या

मिली जानकारी के अनुसार कल रात 10-12 हथियार बंद नक्सलियों ने फरसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कड़हागांव में ग्रामीण रामलाल पोटाई का घर से अपहरण कर लिया था। फिर नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर ग्रामीण की हत्या कर दी। परिजनों ने घटना की जानकारी फरसगांव थाने में दी। फरसगांव से थाना प्रभारी के साथ जवानों का दल घटना स्थल के लिए रवाना हुआ है।

Tags

Next Story