शादी का झांसा देकर विधवा से दो साल तक संबंध बनाता रहा था चर्च का पास्टर

गर्भवती हुई महिला तो खिला दी दवा; महिला की हालत गंभीर; पास्टर गिरफ्तार
रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों धर्मांतरण का मामला गरमाया हुआ है। भाजपा धर्मांतरण को मुद्दा बना रही है। ऐसे माहौल में चर्च के एक पास्टर पर विधवा को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। मामला दंतेवाड़ा जिले के गीदम थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। लगातार शरीरिक संबंध बनाने के चलते महिला गर्भवती हो गई तो पास्टर ने उसे मेडिकल स्टोर से लाकर दवाई खिला दी। इसके बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी पास्टर को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पास्टर भी शादीशुदा है। गीदम शहर के अटल आवास के पास स्थित एक चर्च का पास्टर बाबूलाल नाग (43) शहर की ही 35 साल की एक विधवा महिला के संपर्क में था। महिला ने करीब 10 साल पहले धर्मांतरण किया था। आरोप है कि करीब 2 साल पहले पास्टर ने महिला को शादी का झांसा देकर प्रेम जाल में फंसाया। इसके बाद से ही शादी का वादा कर संबंध बनाता रहा। इस बीच महिला दो माह की गर्भवती हो गई। उसने पास्टर को इसके बारे में जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी पास्टर ने महिला के गर्भपात के लिए मेडिकल स्टोर से दवाएं ले आया और उसे जबरदस्ती खिला दी। दवाई खाने के बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। इस पर आसपास के लोगों ने उसे गीदम के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दवाई खाने के बाद से उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। आरोपी पास्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS