बिरनपुर कांड : पिता-पुत्र के हत्यारों का सुराग देने पर मिलेगा बड़े ईनाम का ऐलान

बिरनपुर कांड : पिता-पुत्र के हत्यारों का सुराग देने पर मिलेगा बड़े ईनाम का ऐलान
X
10 अप्रैल को रहीम और ईदुल की संदिग्ध स्थिति में लाश मिली थी। आखिर इन दोनों की हत्या किसने की, इस बात का खुलासा करने वाले को इतने का मिलेगा ईनाम...पढ़े पूरी खबर

सूरज सिन्हा/बेमेतरा। बिरनपुर गांव के शक्तिघाट इलाके में सोमवार यानी 10 अप्रैल को रहीम और ईदुल की संदिग्ध स्थिति में लाश मिली थी। आखिर इन दोनों की हत्या किसने की, इस बात का खुलासा करने वाले को 10 हजार रुपये ईनाम देने की घोषणा की गई है। जानकारी देने वाले व्यक्ति की पहचान नहीं बताई जाएगी। ईनाम देने का ऐलान जिले के पुलिस अधिकक्षक ने किया है। बता दें, इन दोनों की हत्या की 8 अप्रैल को हुई हिंसक झड़प के बाद हुई थी। गांव में कई दिनों से धारा 144 भी लगा रखी थी। यह पूरा मामला बिरनपुर साजा थाना क्षेत्र का है।

बिरनपुर गांव के साजा थाने में केस दर्ज...

पित-पुत्र की हत्या के बाद साजा थाने में धारा 302 के तहत केस दर्ज करके जांच-पड़ताल की जा रही है। इसके अलावा इनाम की घोषणा की गई है। अगर आपको कोई जानकारी मिलती है तो आप पुलिस नियंत्रण कक्ष और साजा थाना प्रभारी के नंबर पर संपर्क कर सकते है। जो भी व्यक्ति जानकारी देगा, उसका नाम और पता नहीं बताया जाएगा।

2 शव हुए थे बरामद...

बिरनपुर की घटना होने के बाद 10 अप्रैल को बिरनपुर शक्तिघाट में पिता-पुत्र के शव मिले थे। मृतकों के नाम रहीम मोहम्मद और ईदुल मोहम्मद हैं। इन दोनों की हत्या क्यों की गई और किसने की, इस बात को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे है। लेकिन पुलिस की तहकीकात में अब तक कुछ पता नहीं चल पाया, इसलिए पुलिस प्रशासन ने जानकारी देने वाले को 10 हजार रुपये ईनाम देने का ऐलान किया है।

जंगल में क्या करने गए थे दोनों...

दरअसल, बेमेतरा के बिरनपुर गांव में काफी दिनों से तनाव का माहौल चल रहा था। इसी बीच इन दोनों शख्स की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों जंगल में बकरी चराने के लिए गए हुए थे। तभी उनकी मौत हो गई। वैसे तो इस गांव में शांति बनाए रखने के लिए हर तरफ पुलिस लगी हुई थी। इसके बावजूद 55 साल का रहीम और उसका 35 साल का बेटा ईदुल मोहम्मद की हत्या कर दी गई।

बिरनपुर में क्यों भड़की थी हिंसा...

कुछ लोगों का कहना है कि बेमेतरा जिले के बिरनपुर गांव में लव-जिहाद का मामला चल रहा था। वहीं कुछ लोग बता रहे है कि 2 स्कूली छात्रों के बीच रास्ते में साइकिल चलाते समय कट मारने को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान एक युवक ने दूसरे छात्र के हाथ पर कांच की बोतल तोड़ दी। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोगों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच 22 साल के युवक भुनेश्वर साहू की हत्या कर दी गई थी। जब बीच-बचाव करने पुलिस पहुंची तो उनकी गांड़ी को भी जला दिया गया था।

Tags

Next Story