सट्टा बाजार में मचा हड़कंप : पुलिस प्रशासन ने चलाया खास अभियान, 4 सटोरिए गिरफ्तार

एनिशपुरी गोस्वामी/मोहला। छत्तीसगढ़ के मोहला में सट्टा कारोबार को रोकने के लिए खास अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान को अंबागढ़ चौकी के पुलिस प्रशासन ने शुरू किया है। यहां पर पूरा स्टाफ सट्टा कारोबारियों पर नकेल कसने के लिए विशेष मुहिम के आधार पर आरोपियों को पकड़ने का काम किया जा रहा हैं। इस वक्त 4 सटोरियों को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले भी धारा 6 के तहत आरोपी हकीम बक्श, यशवंत राव टेंभुरकर, चरणजीत सिंह भाटिया समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से 17910 रुपये नगदी भी बरामद किए गए है। वहीं इन सभी को छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही करते हुए जेल भी भेजा गया है। बता दें, थाने में लगातार शराब और जुआ-सट्टा पर कार्रवाही की जा रही है। जिसके चलते पूरे जिले में हड़कंप मचा हुआ है। एसपी वाय अक्षय कुमार के निर्देश पर और मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाही आगे भी जारी रहेगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS