खारुन नदी में मिलता है रायपुर के 17 नालों का प्रदूषित पानी, विधानसभा में पर्यावरण मंत्री ने दिया जवाब

रायपुर: विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल के सवाल के जवाब में पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर ने बताया रायपुर के 17 नालों का प्रदूषित पानी खारुन नदी में मिलता है, इनमें गोकुल नगर नाला, चिंगरी नाला, गोवर्धन नाला, ग्राम सरोना, अटारी, कारा एवं निमोरा से खारुन में प्रवाहित होता है। मंत्री ने ये भी बताया कि प्रदूषित पानी के ट्रीटमेंट के लिए चार स्थानों पर एसटीपी का निर्माण किया जा रहा है। इनमें से एक स्थान मठपुरैना (गोकुल नगर) से प्रवाहित हो रहे नाले के दुषित जल का ग्राम भाठागांव में निर्मित 6 एमएलडी एसटीपी के माध्यम से ट्रीटमेंट किया जा रहा है। शेष तीन स्थानों पर एसटीपी निर्माण प्रगतिरत है। खारुन नदी में भाटागांव के पास निर्मित एनीकट से नगर पालिक निगम रायपुर पेयजल आपूर्ति के लिए पानी सप्लाई किया जा रहा है। खारुन नदी से बेंद्री एनीकट पर नगर पालिका बीरगांव द्वारा संचालित 14 एमएलडी के शुद्धीकरण संयंत्र के लिए पानी लिया जाता है। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा खारुन नदी के भाटागांव जल प्रदाय स्थल के पास एवं बेंद्री जल प्रदाय स्थल के पास से जल के नमूने एकत्र किए जाते हैं। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा खारुन नदी की जल गुणवत्ता की जांच क्षेत्रीय कार्यालय छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल रायपुर की प्रयोगशाला व एनएबीएल मान्यता प्राप्त लैब मेसर्स अल्टीमेट इन्वायरोलिटिकल साल्यूशन कबीर नगर रायपुर में कराई जाती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS