दूर होगी पेयजल, निस्तारी की समस्या : 560.80 लाख की मिनी डाइक का हो रहा निर्माण, एनीकट में 12 महीने होगा पानी

दूर होगी पेयजल, निस्तारी की समस्या : 560.80 लाख की मिनी डाइक का हो रहा निर्माण, एनीकट में 12 महीने होगा पानी
X
त्रिवेणी संगम (महानदी, पैरी, सोंढुर) के तट पर बसे गोबरा-नवापारा के नगरवासी लंबे समय से पेयजल की कमी से जूझ रहे हैं। महानदी किनारे रहने वाले लोगों को निस्तारी की समस्या का सामना भी करना पड़ रहा था। पढ़िए पूरी खबर...

सोमा शर्मा/नवापारा-राजिम। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में स्थित गोबरा नवापारा के निवासियों को अब बारहों महीने पेयजल की उपलब्धता मिलेगी। अभनपुर के जल संसाधन विभाग की ओर से महानदी पर एनीकट (डाइक) का निर्माण करवाया जा रहा है। आस-पास के रहवासी निस्तारी के लिए भी इसका उपयोग कर सकेंगे। शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक धनेंद्र साहू ने लगभग 560.80 लाख रुपए के विकास कार्य का भूमिपूजन किया।

त्रिवेणी संगम (महानदी, पैरी, सोंढुर) के तट पर बसे गोबरा-नवापारा के नगरवासी लंबे समय से पेयजल की कमी से जूझ रहे हैं। महानदी किनारे रहने वाले लोगों को निस्तारी की समस्या का सामना भी करना पड़ रहा था। क्षेत्र वासियों की समस्या को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक धनेंद्र साहू 5 करोड़ की लागत से बन रहे डाइक (एनीकट) की सौगात नगरवासियों को देने जा रहे हैं। शुक्रवार को भूमिपूजन करते हुए निर्धारित समय-सीमा में निर्माण कार्य को पूर्ण करने के निर्देश विधायक साहू ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को दिए। इस दौरान विधायक साहू ने एनीकेट के साथ-साथ लगभग 9 करोड़ की राशि स्वीकृत करते हुए तटबंध के सौंदर्यीकरण की सौगात भी दी। इसकी घोषणा विधायक की अनुमति से पालिका अध्यक्ष धनराज मध्यानी ने किया। देखिए वीडियो-

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष धनराज मध्यानि, पूर्व पालिका अध्यक्ष जीत सिंग, विधायक प्रतिनिधि चंद्रहास साहू, रामा यादव, ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री राजा चावला, सभापति संध्या राव, अजय कोचर, अजय साहू, उपाध्यक्ष चतुर जगत, एनएसयूआई अध्यक्ष टिकेश्वर गिलहरे, राकेश सोनकर, निर्माण यादव, सहित समस्त कार्यकर्ता, जल संसाधन विभाग अभनपुर के एसडीओ दीपक देव, नगरवासी, जल संसाधन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी विशेष रूप उपस्थित थे। देखिए वीडियो-


Tags

Next Story