बारिश बनी आफत : घर की दीवार गिरी, सो रहे पति-पत्नी की मौत

दीपक मित्तल - बालोद । छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में लगातार बारिश से घर की दीवार भरभरा कर गिर गया । उसकी चपेट में आने से पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। मामला डौंडीलोहारा ब्लाक के ग्राम पंचायत आसरा के ग्राम सिरपुर का है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम 55 वर्षीय संतराम यादव है और उसकी पत्नी का नाम 50 वर्षीय कुंती बाई है। दोनों अपने मकान में साथ रहते थे। उनका बाकी परिवार दूसरे घर में रहते है। बारिश के दौरान ईंट की दीवार गिरने की आवाज किसी को पता भी नहीं चला और रातभर पति-पत्नी दीवार के नीचे दबे रहे। सुबह घटना की जानकारी ग्रामीणों को हुई। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई । सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीएम के बाद दोनों के शव को उनके परिजनों को सौंप दिया।
किसी को दीवार गिरने का नहीं चला पता
मृतक के बेटे दीपक यादव ने बताया कि, दो तीन से लगातार बारिश हो रही थी। खाना खाकर मैं रात में कच्चे मकान से लगे पक्के मकान में चला गया। मेरे माता-पिता दोनों कच्चे घर में सोए थे। अधिक बारिश की वजह से पता ही नहीं चला कि, मकान की दीवार ढह गई। सुबह पता चला कि, हमारे माता-पिता दीवार के मलबे में दब गए हैं, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटना वाली रात दूसरे घर में था। मेरा बड़ा भाई बाहर काम करता है। क्योंकि हमारे घर में कोई जगह जमीन नहीं थी तो रोजी मजदूरी कर परिवार चलाते हैं। अब मुखिया के जाने से हम अनाथ हो गए हैं। फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS