दुष्कर्मी कलेक्ट्रेट कर्मी पकड़ा गया : पड़ोस की बच्ची को छल से घर ले जाकर किया दुष्कर्म... डराया-धमकाकर गंदे मैसेजेस भी करता रहा... कैसे खुला मामला, पढ़िए..

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में 13 साल की लड़की से दुष्कर्म करने वाले कलेक्ट्रेट कर्मी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों की दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी। आरोपी गिफ्ट देने का झांसा देकर लड़की को अपने घर ले गया था और बच्ची के साथ दुष्कर्म कर डाला। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, मुंगेली जिले के लोरमी का रहने वाला 31 साल का अनिरुद्ध राजपूत कलेक्ट्रेट में कम्प्यूटर ऑपरेटर है। वह सिविल लाइन क्षेत्र के गवर्नमेंट क्वार्टर में रहता है। उसी मोहल्ले में रहने वाली एक 13 साल की बच्ची को पर उसकी नीयत खराब हो गई। तब बच्ची 7वीं में पढ़ती थी। 2021 के जून महीने में युवक ने लड़की को गिफ्ट देने के बहाने अपने कमरे में बुलाकर दुष्कर्म किया। उसके बाद उसने नाबालिग को डरा कर किसी को बताने पर मारने की धमकी दी।
बच्ची का मोबाइल देख परिजनों को पता चला
रेप करने के बाद अनिरुद्ध उसे इंस्टाग्राम पर गन्दे मैसेज कर परेशान करता था। अनिरुद्ध की हरकतों से वह तंग आ गई थी। लेकिन वह डर से परिवार वालों को कुछ नहीं बताई थी। नाबालिग का मोबाइल देखने के बाद परिवार वालों को इस बारे में पता लगा। उन्होंने उसे समझाइश देकर पूछताछ की। इसके बाद नाराज परिवार वालों ने आरोपी युवक की पिटाई भी की थी। इसके बाद आरोपी भाग गया था। परिवार वालों ने उसके खिलाफ पुलिस से शिकायत की। लड़की का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक पर केस दर्ज कर लिया।
शिरडी में छिपा बैठा था
इस घटना के बाद से पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही थी। लेकिन, दो महीने उसका मोबाइल बंद बता रहा था। कुछ दिन पहले ही उसने महाराष्ट्र के शिरडी से कॉल किया था। वह धर्मशाला में रहकर लंगर में खाना खाता था। पुलिस ने नंबर ट्रैस करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पता चला कि युवक एक महीने से शिरडी में छिपा था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS