VIDEO: डकैतों का आतंक, बड़े कारोबारी के घर घुस चाकू-कट्टे की नोक पर लूटा लाखों का माल

X
By - Ck Shukla |18 Dec 2021 3:07 PM IST
शहर में बीती रात 5 डकैतों ने बीती रात दिया बड़ी डकैती को अंजाम। शहर के एक बड़े कारोबारी के घर डकैतों ने कट्टे-चाकू की नोक पर 8 लाख का डाका डाला। 5 लाख कैश समेत 3 लाख के जेवर लूट ले गए। घर में लगे CCTV कैमरे के DVR को भी काट ले गए डकैत। पढ़िए पूरी ख़बर...
बलौदाबाजार: शहर में बीती रात 5 डकैतों ने शहर के एक बड़े कारोबारी सुकालू टेंट हाउस के घर धावा बोल दिया। कट्टे और चाकू के नोक पर डकैतों ने घर में 5 लाख कैश समेत 3 लाख के जेवर की लूट को अंजाम दिया। इस दौरान विरोध करने पर घर के एक सदस्य पर आरोपियों ने चाकू से हमला भी किया। जाते-जाते डकैत घर मे लगे CCTV कैमरे के DVR को भी काट कर ले गए। बलौदाबाजार जिले के भाठागांव की इस घटना से इलाके में डकैतों के होने से भय का माहौल है अकसर ऐसे डकैत लगातार वारदातें करते हैं। कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है। देखिए वीडियो...
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS