हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया कोबरा बटालियन के जवानों ने, उल्टे पैर भागे नक्सली, इनामी कमांडर भीमा ढेर

सुकमा: DRG और कोबरा 201 बटालियन के जवान चिंतलनार थाना क्षेत्र के ताड़मेटला इलाके में नक्सल ऑपरेशन पर निकले हुए थे। वहीं इन्हीं जंगलों में नक्सली पहले से ही घात लगा कर बैठे हुए थे। जब सर्चिंग कर जवान शाम 7:30 बजे लौट रहे थे तो उस समय नक्सलियों ने जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी। इधर, जवानों ने भी मोर्चा संभाला और मुंहतोड़ जवाब दिया। लगभग आधे घंटे तक चली इस मुठभेड़ में जवानों ने खूंखार नक्सली मिलिशिया कमांडर को ढेर कर दिया है।
खूंखार नक्सली बस्ता भीमा ढेर:
भीमा मिनपा मुठभेड़ और भालेराव IED ब्लास्ट की घटना में शामिल था। मिनपा में 17 और भालेराव में 1 जवान शहीद हुए थे। इसके अलावा 9 अन्य बड़ी घटनाओं में भी यह शामिल रहा है। इस पर 5 लाख रुपए का इनाम भी घोषित था। सुकमा के SP सुनील शर्मा ने बताया कि, नक्सली के शव को बरामद कर लिया गया है। इलाके में सर्चिंग जारी है।
जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल का सहारा लेकर भाग खड़े हुए। घटनास्थल से जवानों ने नक्सली का शव समेत भारी मात्रा में नक्सल सामग्री भी बरामद की है। जवान अभी घटना स्थल पर ही मौजूद हैं। जब वे लौटेंगे तो और अधिक जानकारी मिल सकेगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS