ट्रक ने बाइक को ठोका : पीछे से मार दी टक्कर, एक की मौत..दूसरा गंभीर

X
By - uma |15 May 2023 12:06 PM IST
जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर इतना जबरदस्त था कि, बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस हादसे में ठोकर मारने वाले ट्रक चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि ट्रक ने बाइक को पीछे से ठोकर मारी है। इस हादसे के बाद नागरिकों में काफी आक्रोश है। वहीं इस हादसे में मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस बाइक के नंबर के आधार में मृतक की पहचान करने में लगी हुई है। मामला कोतबा थाना क्षेत्र का है।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS