बच्चे का एडमिशन करा लौट रही शिक्षिका की स्कूटी को ट्रक ने ठोका : मासूम की मौत, शिक्षिका गंभीर

X
By - Shreya Gupta |7 Jun 2022 12:29 PM IST
घायल महिला इंदू सोनी शिक्षिका है। बच्चे का एडमिशन रामकृष्ण पब्लिक स्कूल कराने गई थी। जहां से घर लौटने के दौरान ये हादसा हुआ। आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार है।
कवर्धा। तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को मारी ठोकर दी। हादसे में पीछे बैठे मासूम बच्चे की मौके पर की मौत हो गई। वहीं महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसे डायल 112 की मदद से इलाज के लिए को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के रामकृष्ण पब्लिक स्कूल के पास की बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुतबाकि, घायल महिला इंदू सोनी शिक्षिका है। बच्चे का एडमिशन रामकृष्ण पब्लिक स्कूल कराने गई थी। जहां से घर लौटने के दौरान ये हादसा हुआ। आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार है। मौके पर पुलिस मामले की जांच कर आरोपी की तलाश कर रही है।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS