भक्तों का इंतजार खत्म : अनशन काल से जागे भगवान जगन्नाथ, कल नेत्रोत्सव में होंगे भगवान के दर्शन

जगदलपुर। एक लंबे समय के बाद आज भक्तों का इंतजार खत्म होने जा रहा है। आज जगन्नाथ भगवान का अनशन काल पूरा होने जा रहा है। इसके साथ ही कल नेत्रोत्सव में भगवान जगन्नाथ की पहली झलक भक्त देख सकते है, भगवान का दर्शन कर सकते है। जिसको लेकर सभी तरह की तैयरियां शुरू कर दी गई। भगवान के रथ यात्रा की भी तैयारी बड़े धूम-धाम से की जा रही है।
बता दे कि, भगवान जगन्नाथ अभी अनसर काल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। अब 29 जून तक अनसर काल के बाद कल 30 जून को नेत्रोत्सव पूजा विधान के दौरान भगवान जगन्नाथ का दर्शन भक्त कर सकेंगे। इसके बाद 1 जुलाई को श्रीगोंचा रथ यात्रा पूजा विधान के साथ भगवान जगन्नाथ बहन सुभद्रा और भ्राता बलभद्र के 22 विग्रहों को तीन रथों पर रथारूढ़ होकर शहर की परिक्रमा कर जनकपुरी स्थित गुंडिचा मंदिर में विराजित होंगे, जहां अगले 9 दिनों तक वे भक्तों को दर्शन देंगे।
360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष ईश्वर नाथ खंबारी ने बताया कि, तय कार्यक्रमों के अनुसार विभिन्न पूजा विधान होंगे। जनकपुरी गुंडिचा मंदिर में भगवान सत्यनारायण कथा के साथ ही विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान 2 से 9 जुलाई तक चलेंगे। हर रोज शाम साढ़े 7 बजे महाआरती के साथ भजन-कीर्तन सांस्कृतिक आयोजन होंगे। इसमें स्थानीय व राष्ट्रीय स्तर के कलाकार भजन संध्या की प्रस्तुति देंगे। इस बीच 4 जुलाई को अखंड रामायण का पाठ किया जाएगा, जिसमें बनमाली पाणिग्रही परिवार समेत बतौर यजमान मौजूद रहेंगे। वहीं 5 जुलाई को हेरापंचमी पर माता लक्ष्मी की डोली शहर का भ्रमण का जनकपुरी पहुंचेगी, जहां माता लक्ष्मी व नारायण के बीच संवाद होगा।
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS