हाईवे के करीब ही मौत का कुआं : NH 30 से महज 15 मीटर की दूरी पर खुले पड़े लम्बे-चौड़े कुएं में 4 लोगों को लेकर समा गई थी कार

हाईवे के करीब ही मौत का कुआं : NH 30 से महज 15 मीटर की दूरी पर खुले पड़े लम्बे-चौड़े कुएं में 4 लोगों को लेकर समा गई थी कार
X
हाईवे से लगभग 15 मीटर की दूरी पर बड़ा सा कुआं मौजूद है। यही कुआं इन चारों कार सवारों के लिए मौत का कुआं साबित हुआ। स्थानीय लोगों को जब इस जगह पर कार के गायब होने की खबर लगी तो उन्होंने कुएं के पास जाकर देखा तो कार का कुछ हिस्सा दिखाई दे रहा था। पढ़िए पूरी खबर...

गौरव श्रीवास्तव- कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में NH-30 से लापता हुई कार एक बड़े कुएं से बरामद कर ली गई है। कार के भीतर ही चारों कार सवारों की लाश मिली है। जेसीबी की मदद से जब कार निकाली गई और उसके दरवाजे खोले गए तो भीतर चारों शवों को देखकर माहौल गमगीन हो गया।

उल्लेखनीय है कि, शनिवार की रात जंगलवार फेयर कॉलेज के पास से कार सवार लापता हो गए थे। उसी कालेज के पास ही कुएं में गाड़ी मिली है। कार सवार चारों लोग कांकेर के गोविंदपुर में एक शादी समारोह में शामिल होकर शनिवार रात को लौट रहे थे। हाईवे से कार सहित लापता होने की खबर से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा गया था। पुलिस गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लोगों की तलाश में जुटी थी। पुलिस अलग-अलग जगहों पर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही थी। ताकि हाईवे से गायब कार का कहीं से तो क्लू मिल पाए। इसी बीच कुएं में कार गिरने की सूचना मिली। क्रेन और जेसीबी वाहनों के जरिए कुएं से कार को बाहर निकाला गया।

हाईवे से महज 15 मीटर की दूरी पर है बड़ा सा खुला कुआं

जंगलवार फेयर कॉलेज के पास ही हाईवे से लगभग 15 मीटर की दूरी पर बड़ा सा कुआं मौजूद है। यही कुआं इन चारों कार सवारों के लिए मौत का कुआं साबित हुआ। स्थानीय लोगों को जब इस जगह पर कार के गायब होने की खबर लगी तो उन्होंने कुएं के पास जाकर देखा तो कार का कुछ हिस्सा दिखाई दे रहा था। कुआं काफी बड़ा और गहरा है। आसपास झाड़ियां और पेड़ है। रेस्क्यू टीम जेसीबी और क्रेन के जरिए कुएं के आसपास सफाई करने के बाद कुएं के करीब तक पहुंच पाई।

ओडिशा के रहने वाले थे मृतक

उल्लेखनीय है कि, कोंडागांव से सपन कुमार सरकार अपनी पत्नी रीता सरकार, उनके भाई विश्वजीत अधिकारी और अन्य रिश्तेदार हजारी लाल ढाली के साथ कांकेर शादी समारोह में आए हुए थे। ये सभी मूल रूप से ओडिशा के रहने वाले हैं। शादी समारोह में शामिल होकर सभी अपनी कार से लौट रहे थे। शनिवार रात करीब 10 बजकर 40 मिनट पर दुधावा चौक पार करने के बाद जंगलवार फेयर कॉलेज के पास चारों के मोबाइल बंद हो गए। उसके बाद चारों का कोई पता नहीं चला। रविवार सुबह तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद से कांकेर, कोंडागांव, केशकाल की पुलिस कार सवारों को ढूंढने जॉइंट ऑपरेशन चला रही थी। देखिए वीडियो-


Tags

Next Story