घर में अकेली थी महिला, सिर सिलबट्टे से कुचलकर कर दी हत्या: आलमारी से 11 हजार रुपये पार

घर में अकेली थी महिला, सिर सिलबट्टे से कुचलकर कर दी हत्या: आलमारी से 11 हजार रुपये पार
X
वह घर में अकेली थी। उसका पति रसोइए का काम करता है। सो वह रोज की तरह सुबह ही खाना बनाने के लिए निकल गया था। दोपहर बाद तीन बजे जब घर पहुंचा तो पत्नी खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थी। पास ही सिलबट्टा पड़ा था, सिलबट्टा खून से लाल था। दृश्य देखते ही उसे मामला समझ में आ गया। ऐसा क्या हुआ, पढ़िए पूरी खबर...

​​महासमुंद। महासमुंद जिले के ग्राम अजगरखार में सोमवार की सुबह घर पर ही एक महिला की हत्या कर दी गई। उसके सिर पर सिलबट्‌टे से वार किया गया है। दोपहर को जब महिला का पति लौटा तब हत्या का पता चला। घर में रखे रुपए भी गायब थे। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि चोरी के लिए घुसे लोगों ने हत्या की होगी। मामला बसना थाना क्षेत्र का है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, ग्राम अजगरखार निवासी 50 वर्षीय सुंदरी बाई पत्नी जगदीश प्रसाद साहू सोमवार की सुबह घर में अकेली थी। उसका पति रसोइए का काम करता है। वह खाना बनाने के लिए गया हुआ था। दोपहर बाद करीब 3 बजे घर लौटा तो दरवाजा खुला था और कमरे में खून से लथपथ शव पड़ा मिला। सुंदरी बाई के सिर पर वार किया गया था। शव के पास ही खून से सना सिलबट्टा पड़ा था।

घर से 11 हजार रुपए गायब

मृतका के पति जगदीश प्रसाद ने मामले की सूचना पुलिस को दी। हत्या की जानकारी मिलने पर फॉरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया। जगदीश ने पुलिस को बताया कि अलमारी में रखे 11 हजार रुपए भी गायब हैं। पुलिस को आशंका है कि चोरी के लिए हत्या की गई है। हालांकि इसके अलावा कुछ चोरी नहीं हुआ है। पुलिस ने बताया कि महिला के एक बेटी और 2 बेटे हैं। तीनों बाहर रहते हैं। पुलिस हत्यारों का सुराग ढूंढने में लगी है।

Tags

Next Story