विक्षिप्त थी चित्रकोट जलप्रपात से छलांग लगाने वाली महिला, 10 दिन से घर से थी लापता

जगदलपुर। चित्रकूट जलप्रपात से नीचे कूद कर आत्महत्या करने वाली महिला की पहचान हो गई है। बताया जा रहा है कि महिला मानसिक रूप से बीमार थी और कई दिनों से घर से लापता थी। मृतका बड़ांजी थाना क्षेत्र के टाहकापाल की रहने वाली थी। वह मानसिक रूप से बीमार होने के साथ ही कई दिनों से घर से लापता थी। शुक्रवार दोपहर को चित्रकोट प्रपात के मुहाने से नीचे छलांग लगाने वाली महिला की पुलिस ने शिनाख्त कर ली है। बताया जा रह हैं कि 15 वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी। मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण अपने माता-पिता के घर पर रहती थी। इससे पूर्व महिला घर से 10-15 दिनों के लिए कही चली जाती थी और वापस आ जाती थी। ऐसे में शुक्रवार को महिला ने चित्रकूट जलप्रपात में मुहाने से छलांग लगाकर आत्माहत्या कर ली।
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS