मवेशियों को लेने जंगल गई महिला प्रेशर IED की चपेट में आई, पैर के चिथड़े उड़े ...

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्राभावित बीजापुर जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। नक्सलियों ने जवानों के लिए बिछाये जाल की चपेट में आकर एक ग्रामीण महिला घायल हो गई है। प्रेशर IED पर पड़ने से महिला के बाएं पैर की एड़ी के चिथड़े उड़ गए। घायल महिला का इलाज नेलसनार के स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। हालांकि उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मामला मिरतुर थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों ने जवानों को चोट पहुंचाने के लिए प्रेशर IED लगाया हुआ था। वहीं केतुलनार इलाके की रहने वाली महिला सोमली हेमला मवेशियों को लेने के लिए जंगल की तरफ गई थी। सुबह के समय ही पगडंडी रास्तों से होते हुए घर लौट रही थी कि उसका पैर प्रेशर IED पर आ गया। जिससे जोर का धमाका हुआ। ब्लास्ट की चपेट में आने से महिला की एड़ी के चिथड़े उड़ गए हैं। धमाके की आवाज सुनकर वहीं आस-पास में मौजूद अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। मामले की जानकारी मिरतुर थाना के जवानों को दी गई। घायल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद जवान इलाके की सर्चिंग के लिए भी निकले हैं। बीजापुर के SP अंजनेय वार्ष्णेय ने की घटना की पुष्टि की है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS