शादी में बराती बनकर गए युवक ने नाबालिग को फंसाया प्रेम जाल में : फिर किया दुष्कर्म, मारपीट कर हुआ फरार

भाटापारा। बलौदाबाजार जिले के भाटापार में नाबालिग को शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। मामला भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार भाटापारा के ग्राम लेवाई से ग्राम निपानिया में बारात गई थी। इस दौरान बराती बनकर गए एक युवक ने निपनिया गांव की रहने वाली एक नाबालिग लड़की को प्रेमजाल में फंसाकर व शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं दुष्कर्म करने के बाद युवक ने नाबालिग के साथ मारपीट की और फरार हो गया। इसकी जानकारी नाबालिग ने परिजनों को दी। परिजानों की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया और आरोपी को ग्राम लेवाई से गिरफ्तार कर लिया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS