दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया युवक डैम में डूबा, मौत

दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया युवक डैम में डूबा, मौत
X
कांकेर जिले के शहर के नजदीक मन केसरी डैम में दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई। युवक का शव 14 घन्टे के बाद बरामद किया गया है।

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के शहर के नजदीक मन केसरी डैम में दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई। युवक का शव 14 घन्टे के बाद बरामद किया गया है। मृतक का नाम फरीद कुरैशी बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार बीती शाम शहर के राम नगर निवासी फरीद कुरैशी अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने मन केसरी डैम गया था, तभी नहाने के दौरान पत्थर से उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया।

फरीद के दोस्तों ने तत्काल इसकी सूचना उसके परिजनों और पुलिस को दी। इसके बाद देर रात तक डैम में गोताखोरों की टीम तलाश करती रही लेकिन सफलता नहीं मिली। गुरुवार सुबह फिर से गोताखोरों की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसके बाद शव बरामद कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है, जिसके बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

Tags

Next Story