चोरी पड़ी महंगी : पिकअप चुराकर भाग रहा था चोर, खंभे से टकराई गाड़ी और चली गई जान

जितेन्द्र सोनी - जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक व्यापारी के घर के सामने से पिकअप चोरी कर भाग रहा चोर की लापरवाही से तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर खंभे से टकराई गई। इस दुर्घटना में वाहन चोर की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद इसकी जानकारी सूचना को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। यह पूरा मामला जशपुर थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना देर रात की है। वाहन चोरी कर भाग रहा आरोपी शिवम गुप्ता आदतन बदमाश था। इसके पूर्व भी उसके खिलाफ कई अपराध दर्ज हैं। एक व्यापारी के घर के सामने से पिकअप चोरी कर भाग रहा चोर की लापरवाही से तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर खंभे से टकराई गई। इस दुर्घटना में वाहन चोर की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद इसकी जानकारी सूचना को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटनाग्रस्त वाहन के भीतर फंसे हुए चालक को निकालने के लिए पुलिस ने घंटों तक मशक्कत की। इसके बाद शव को बाहर निकाला जा सका। इस मामले में पुलिस ने मृतक के खिलाफ वाहन चोरी और दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS