पॉश इलाके में चोरी : शादी में गए ठेकेदार के सूने घर पर घुसे चोर, 10 लाख के जेवरात और काफी नकद चाेरों के हाथ लगे

रायपुर। राजधानी रायपुर में चोरों के हौसले बुलंद है। चोरों ने कवर्ड कैंपस, सुरक्षागार्ड और सीसीटीवी कैमरा होते हुए भी शहर के एक पॉश इलाके में एक मकान से 10 लाख की चोरी कर ली है। मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार रहेजा ग्रीन्स नाम की सोसायटी के एक मकान में राम शर्मा नाम का ठेकेदार रहता है। वह परिवार सहित शादी में शामिल होने ग्वालियर मध्यप्रदेश गए हैं। रविवार सुबह जब पड़ोसी अखबार लेने बाहर आए तो उन्होंनें राम शर्मा के मकान के गेट का ताला टूटा हुआ देखा और घर में एंट्रेंस का दरवाजा भी खुला था।
इसके बाद उन्होंने फोन पर राम को इसकी जानकारी दी और मामला पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने छानबीन में सीसीटीवी बरामद किया है, जिसमें चोर घर में घुसते दिख रहे हैं। चोरों के हाथों में धारदार हथियार थे। बताया जा रहा है कि घर के मालिक राम अब ग्वालियर से लौट रहे हैं। इस वारदात में 8 से 10 लाख के गहने और कैश चोरी होने की आशंका है। पुलिस का कहना है कि मकान मालिक के लौटने पर चोरी हुई चीजों का सही आंकलना पता लग सकेगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS