CG Election : इस जिले की तीनों सीटों पर जातिगत समीकरण का है अनूठा मेल, पहले में चंद्राकर V/S चंद्राकर, दूसरे में साहू V/S साहू, तीसरे में मरकाम V/S मरकाम

यशवंत गंजीर-धमतरी। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव(assembly election) की बिसात बिछ चुकी है। धमतरी जिले की तीनों सीटों धमतरी, कुरूद और सिहावा में जातिगत समीकरण स्पष्ट नजर आ रहा है। कुरूद में अजय चंद्राकर का टक्कर तारिणी चंद्राकर से है। धमतरी में रंजना साहू का ओंकार साहू से और सिहावा में अंबिका मरकाम और श्रवण मरकाम के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा।
शनिवार की रात कांग्रेस ने अपने पत्ते खोलते हुए धमतरी और सिहावा विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रत्याशी घोषित किया है। इसके साथ ही प्रत्याशी चयन को लेकर चल रहे घमासान पर ब्रेक लग गया है। अब तीनों विधानसभा क्षेत्र में स्थिति स्पष्ट हो चुकी है। इस चुनाव में जातिगत समीकरण बिठाने की कोशिश की जा रही है। कुरूद से अजय चंद्राकर(Ajay Chandrakar) चार बार विधायक रह चुके हैं। उनके किले को ढहाने के लिए कांग्रेस ने तारिणी चंद्राकर को मैदान में उतारा है। दोनों ही प्रत्याशियों ने धुआंधार प्रचार शुरू कर दिया है। वहीं धमतरी में रंजना साहू के सामने कांग्रेस ने साहू समाज के ओंकार साहू को प्रत्याशी घोषित किया है। ओंकार साहू वर्तमान में धमतरी कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष हैं। ऐसा ही जातिगत समीकरण सिहावा में दिखाई दे रहा है। यहां भाजपा प्रत्याशी पूर्व विधायक श्रवण मरकाम से टक्कर लेने के लिए कांग्रेस ने पूर्व विधायक अंबिका मरकाम पर भरोसा जताया है।
धमतरी में कांग्रेस का नया चेहरा
कांग्रेस से टिकट की दौड़ में कई जनप्रतिनिधि थे। इनमें गुरूमुख सिंह होरा, मोहन लालवानी का नाम सामने आ रहा था। अन्य जनप्रतिनिधि टिकट के लिए दिल्ली तक दौड़ लगा चुके थे। प्रत्याशी चयन के लिए सर्वे भी किया गया। टिकट लेने के लिए कांग्रेस के नेताओं के बीच घमासान को देखते हुए पार्टी ने नया चेहरा को मौका दिया है। ऐसी ही स्थिति सिहावा में थी, जहां पर विरोध को देखते हुए अंबिका मरकाम को मौका दिया गया है।
चाचा-भतीजी के बीच मुकाबला
ओंकार साहू और रंजना साहू का रिश्ता चाचा-भतीजी का है। दोनों ही पूर्व मंत्री कृपाराम साहू के रिश्तेदार हैं। रंजना साहू कृपाराम के पुत्र विरेंद्र साहू की पुत्री हैं। वहीं ओंकार साहू कृपाराम साहू की धर्मपत्नी की बहन का बेटा है। यानी ओंकार साहू कृपाराम साहू के भतीजे हैं। ऐसे में भाजपा प्रत्याशी रंजना साहू रिश्ते में ओंकार साहू की भतीजी हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS