यहां हैंडपंपों के पानी में है ज्यादा फ्लोराइड : प्रशासन ने हैंडपंपों को तत्काल प्रभाव से किया बंद, इनका पानी नहीं पीने की दी हिदायत

रोशन चौहान-दोरनापाल। सुकमा जिले के रेगड़गट्टा से 19 हैंडपंपों और 1 नाले के पानी को नमूना जांच के लिए भेजा गया था। इसमें से कुछ नमूनों के परिणाम प्राप्त कर लिए गए हैं। जांच परिणाम में 2 हैंडपंप में फ्लोराइड की अत्यधिक मात्रा पाई गई है, जिसे प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया है। ताकि कोई भी ग्रामीण इन हैंडपंपों से पानी का उपयोग ना करे। एसडीएम कोंटा ने बताया कि माता मंदिर के पास स्थित हैंडपंप और मुचाकी जोगेश के निवास के समीप स्थापित हैंडपंप में फ्लोराइड की अत्यधिक मात्रा पाई गई है, जिसे बंद कर दिया गया है।

8 हैंडपंप में आयरन की अधिक मात्रा, इनका पानी नहीं पीने की हिदायत
जांच रिपोर्ट में रेगड़गट्टा के 8 हैंडपंप में आयरन की मात्रा सामान्य से थोड़ी अधिक पाई गई है। ग्रामीणों को इन हैंडपंप से पानी का उपयोग पेयजल के रूप में नहीं करने की सख्त हिदायत दी गई है। इन हैंडपंपों के पानी को मात्र कपड़ा धोने, बर्तन मांजने, और नहाने के लिए उपयोग में लेने को कहा गया है। ग्रामीणों के पेयजल के लिए अलग से व्यवस्था प्रशासन करने जा रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS