CG Politics: कचरा गाड़ियों में लगी मां दंतेश्वरी की तस्वीर पर मचा बवाल, नेता प्रतिपक्ष बोले- धार्मिक भावना आहत करना कांग्रेस का काम….

CG Politics: कचरा गाड़ियों में लगी मां दंतेश्वरी की तस्वीर पर मचा बवाल, नेता प्रतिपक्ष बोले- धार्मिक भावना आहत करना कांग्रेस का काम….
X
बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के अपमान को लेकर विश्व हिंदू परिषद और भाजपा के नेताओं ने कड़ी निंदा की हैं, साथ नगर निगम पहुंच कर जमकर नारेबाजी की। दरअसल, शहर में कचरा उठाने वाली नई गाड़ियों में निगम प्रशासन की अनदेखी के चलते मां दंतेश्वरी की फोटो को चिपकाया गया था।पढ़िए पूरी खबर...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर नगर निगम क्षेत्र में डोर टू डोर कचरा संग्रहण (door-to-door garbage)करने वाली गाड़ियों में मां दंतेश्वरी की तस्वीर लगाने को लेकर बवाल मचा हुआ है। वहीं इसको लेकर अब राजनीती भी तेज होने लगी है, भाजपा इस पुरे मामले को लेकर कांग्रेस की नगर और प्रदेश सरकार को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

धार्मिक भावनाओं को आहत करना कांग्रेस का काम-नेता प्रतिपक्ष

इस पुरे मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने जगदलपुर विधायक और महापौर पर आरोप लगाते हुए कहा कि, लगातार सनातन धर्म का अपमान किया जा रहा है और निगम के अधिकारी और जनप्रतिनिधि खामोश बैठे हैं। मां दंतेश्वरी(Maa Danteshwari) जो जन-जन की देवी हैं, उनका अपमान आज इनके द्वारा किया गया हैं, जो बिलकुल उचित नही हैं। अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, नगर निगम के 48 वार्डों में कचरा संग्रहण करने के लिए 9 गाड़ियों की खरीदी की गई है। इन सभी गाड़ियों में छत्तीसगढ़ शासन के लोगो के साथ-साथ उन्होने बस्तर की आराध्य देवी माता दंतेश्वरी की तस्वीर भी फोटो लगा दी है। नगर निगम के अफसरों ने बताया कि, खरीदी के बाद कचरा संग्रहण के लिए अब तक इन गाड़ियों का उपयोग नहीं किया गया है। पहले से जो गाड़ियां चल रही है, यदि वे खराब होती तो इन गाड़ियों का इस्तेमाल किया जाता है।

निगम ने देर रात हटवाई तस्वीर

जैसे ही यह मामला उजागर हुआ तो मामले को लेकर भाजपा के कार्यकर्ता जमकर धरना प्रदर्शन करने वाले थे। लेकिन, नगर निगम की टीम ने मंगलवार देर रात सारी गाड़ियों से माता दंतेश्वरी की फोटो को हटवा दिया। निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने कहा कि, इसकी जानकारी मिलते ही तुरंत कार्रवाई की गई है। साथ ही वाहन प्रभारी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।

विपक्ष ने सरकार को लिया आड़े हाथों

इस पुरे मामले को नगर निगम नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ने कहा कि, कांग्रेस सरकार लगातार हमारी आस्था के साथ खिलवाड़ कर रही है। नगर निगम की जिन गाड़ियों में कचरा कलेक्शन किया जाना था, उन गाड़ियों में माता दंतेश्वरी देवी की तस्वीर लगाई गई, माता दंतेश्वरी बस्तर की आराध्य देवी हैं। इस तरह का कृत्य नगर निगम की कांग्रेस सरकार कर रही है। कांग्रेस के हाई कमान से लेकर जिले तक के नेता सनातन धर्म का लगातार अपमान करते हुए आ रहे हैं।

हिन्दू संगठनों ने जताया विरोध

बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के अपमान को लेकर विश्व हिंदू परिषद(Vishwa Hindu Parishad) और भाजपा के नेताओं ने कड़ी निंदा की हैं, साथ नगर निगम पहुंच कर जमकर नारेबाजी की। दरअसल, शहर में कचरा उठाने वाली नई गाड़ियों में निगम प्रशासन की अनदेखी के चलते मां दंतेश्वरी की फोटो को चिपकाया गया था। जिसको किसी ने फोटो खींचकर वायरल कर दिया। जिसके बाद लोगों ने धार्मिक आस्था से खिलवाड़ करने का आरोप निगम प्रशासन के ऊपर लगाया हैं। इस पुरे मामले को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता निगम दफ्तर पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। गुस्साए लोगों ने दोषी अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर की मांग की है।

Tags

Next Story