पेट्रोल पंप में गोली चलने से मची हड़कंप : लूट की नियत से पहुंचे थे बदमाश, घटना सीसीटीवी में कैद

प्रेम सोमवंशी -कोटा। छत्तीसगढ़ में कोटा के पुष्कर पेट्रोल पंप में बदमाशों ने गोली चलाई। लूट की नीयत से पेट्रोल पंप पहुंचे थे बदमाश। एक राउंड गोली चलाई और एक राउंड को लोड नहीं कर पाए। इस दौरान आवाज सुनकर कर्मचारी हरकत में आ गए तो बदमाश घबराकर भाग गए। फिलहाल इस गोलीबारी से किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। कैमरे में सारी वारदात कैद हो गई है और बदमाश भागने में कामयाब हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना कल देर शाम कोटा लोरमी मेन रोड स्थित नवल किशोर, संजय अग्रवाल पुष्कर पेट्रोल पंप की है। बताया जा रहा है कि देर शाम कुछ बदमाश पेट्रोल पंप पहुंचे। उन्होंने देसी कट्टे से एक राउंड गोली चलाई और एक राउंड को लोड नहीं कर पाए। इस दौरान आवाज सुनकर कर्मचारी हरकत में आ गए तो बदमाश घबराकर भाग गए। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। आपको बता दें कि यह घटना रात के सन्नाटे की नहीं बल्कि शाम साढ़े सात से आठ बजे के बीच घटित हुई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। कर्मचारियों ने तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फिलहाल पुलिस वहां मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS