खदान में चोर गिरोह का हमला : त्रिपुरा राइफल्स का एक जवान घायल, एसईसीएल कर्मियों में भारी आक्रोश

खदान में चोर गिरोह का हमला : त्रिपुरा राइफल्स का एक जवान घायल, एसईसीएल कर्मियों में भारी आक्रोश
X
एसईसीएल कुसमुंडा खदान में चोर गिरोह ने त्रिपुरा राइफल्स के जवानों पर हमला का दिया। चोरों के हमले में एक जवान घायल हो गया है। उसके सिर और हाथ में गंभीर चोंटे आई है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उमेश यादव/कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के एसईसीएल कुसमुंडा खदान में चोर गिरोह ने त्रिपुरा राइफल्स के जवानों पर हमला का दिया। चोरों के हमले में एक जवान घायल हो गया है। उसके सिर और हाथ में गंभीर चोंटे आई है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है।

वहीं, इस घटना के बाद खदान कर्मियों में दहशत का माहौल है। चोरों के हमले की लिखित शिकायत त्रिपुरा राइफल्स के जवानों ने कुसमुंडा थाने की है। फिलहाल कुसमुंडा पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। खदान से आए दिन कबाड़, डीजल और कोयला चोरी को लेकर एसईसीएल कर्मियों में भारी आक्रोश है।


Tags

Next Story