विधायक निवास तक पहुंचे चोरों के हाथ : जैजैपुर विधायक के सूने मकान पर चोरों का धावा, सपरिवार पुरी की यात्रा पर हैं विधायक चंद्रा

जांजगीर-चाम्पा। जांजगीर-चांम्पा जिले में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने विधायक के घर भी चोरी करने की हिम्मत कर डाली। जैजैपुर के विधायक केशव चंद्रा के घर चोरी हो गई है। बताया जा रहा है कि जब चोरी हुई तो सूना था विधायक का घर। विधायक महोदय अपने परिवार के साथ पुरी की यात्रा में गए थे।घर में चोरी की सूचना मिलने पर वे वापस लौट रहे हैं। चोरी विधायक केशव चंद्रा के जैजैपुर स्थित निवास की घटना बताई जा रही है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। एसपी विजय अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे और अपने मातहतों को जरूरी सलाह दी। बहरहाल चोरी कितने की हुई और क्या-क्या चीज चोर ले गए हैं इस बात की जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई है।
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS