"सुख आश्रय" में भी सुकून नहीं : केयर टेकर ने वृद्धा को धमकाया, खाने की शिकायत पर भड़की, बोली- तुम लोग नमक हराम हो... वृदधा जा पहुंची कलेक्टर के पास...

बालोद। यहां के वृद्धाश्रम का हाल जान आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल, बुजुर्ग महिला के खाने में कमी निकालने पर वृद्धाश्रम की केयर टेकर ने गोबर और मैला खिलाने की धमकी दी थी। बुजुर्ग महिला की शिकायत के बाद कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने कहा है कि दोनों पक्ष के अपने-अपने विषय हैं। बात इतनी भी बड़ी नहीं कि तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए थी, इसलिए तत्काल महिला को आश्रम भेज दिया है, जिससे कोई परेशानी ना हो और बुजुर्ग महिला को भी समझाइश दी गई है कि आश्रम की व्यवस्था के अनुसार काम करें।
दरअसल, बालोद जिला मुख्यालय स्थित सुख आश्रय वृद्धाश्रम में रह रही मंगली बाई नाम की बुजुर्ग महिला आश्रम की केयर टेकर भारती सोनवानी की शिकायत करने कलेक्ट्रेट पहुंची। बुजुर्ग ने बताया कि 14 जुलाई को आश्रम का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर ने आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों से भोजन-पानी को लेकर पूछा था, इस पर उन्होंने कहा कि जो अच्छा बनता है, उसी को खाते हैं। बस इसी बात से आश्रम की केयर टेकर भारती सोनवानी बुजुर्ग महिला से नाराज हो गई, और कहने लगी कि तुम लोगों को जितना अच्छा खिलाओ...तुम लोग नमक हराम हो, तुम लोगों को गोबर और मैला लाकर खिलाना पड़ेगा। यही नहीं उसे प्रताड़ित कर आश्रम से निकालने की धमकी देने लगी। महिला की फरियाद सुनकर कलेक्टर ने तत्काल केयर टेकर को फोन पर फटकार लगाने के साथ समाज कल्याण विभाग के अधिकारी की कार से बुजुर्ग महिला को आश्रम भिजवाया। तब जाकर मामला शांत हो पाया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS