तीसरी लहर- बिलासपुर में कोरोना से फिर दो की मौत...

X
By - Shreya Gupta |9 Jan 2022 5:13 PM IST
बिलासपुर में फिर कोरोना से दो और लोगो की मौत हो गई है। अब तक जिले में कोरोना से कुल चार लोगों की मौत हो चुकी है। इन दोनों मरीजों का इलाज बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में चल रहा था। पढ़िये पूरी खबर-
बिलासपुर। बिलासपुर में फिर कोरोना से दो और लोगो की मौत हो गई है। अब तक जिले में कोरोना से कुल चार लोगों की मौत हो चुकी है। इन दोनों मरीजों का इलाज बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में चल रहा था। इनमें बिलासपुर के चकरभाटा निवासी श्रीचंद चावला उम्र 54 साल की मौत हुई है। जिनको फेफड़े में इंफेक्शन फैलने के कारण 4 जनवरी को अस्पताल में भर्ती किया गया था। वहीं कोरबा जिला निवासिनी मुकाना बाई उम्र 76 वर्ष ने भी दम तोड़ दिया है। मौत की पुष्टि बिलासपुर सीएमएचओ डॉ प्रमोद महाजन ने की है।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS