प्रदेश स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में भाजपा सहित 37 अनुषांगिक संगठन हुए शामिल

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की रायपुर में सितंबर में हुई समन्वय समिति की बैठक के बाद यहां पर दो दिनों तक प्रदेश स्तरीय समन्वय समिति की बैठक जागृति मंडल में हुई। इसमें संघ के प्रदेश के पदाधिकारियों के साथ 37 अनुवांशिक संगठनों के तीन-तीन पदाधिकारी शामिल हुए। इस बैठक में प्रदेश में धर्मांतरण, नक्सलवाद के साथ रोहिंग्या मुसलमानों को लेकर भी मंथन किया गया। प्रदेश में भारी संख्या में रोहिंग्यों की घुसपैठ को लेकर चिंतन किया गया।
जागृति मंडल में दो दिनों तक ठीक उसी तरह से बैठक इन हाउस बैठक हुई, जैसी सितंबर में जैनम भवन में देशभर के 37 अनुषांगिक संगठनों की हुई थी। प्रदेश स्तर की बैठक में भी जो शामिल होने पहुंचे, उनको रविवार की शाम 4 बजे बैठक समाप्त होने के बाद ही बाहर आने दिया गया। इस बीच उनको किसी से भी मिलने नहीं दिया गया। बैठक से मीडिया को पूरी तरह से दूर रखा गया।
प्रदेश की समस्याओं पर चर्चा
बैठक में शामिल अनुवांशिक संगठन ने जहां अपने सालभर की गतिविधियों का लेखा-जोखा दिया, वहीं आने वाले साल में क्या-क्या काम किए जाने हैं, उनकी जानकारी भी दी। इस बीच बैठक में प्रदेश में लगातार बढ़ रही नक्सली घटनाओं को लेकर भी मंथन किया गया। इसी के साथ प्रदेश में इस साल धर्मांतरण को लेकर जिस तरह की स्थिति बनी है, उस पर लंबी चर्चा की गई। प्रदेश में कहां-कहां पर धर्मांतरण हो रहा है, किस तरह से कवर्धा में इस मामले में बड़ा बवाल हुआ था। इन सबको लेकर चर्चा की गई। बैठक में यह जानकारी सामने रखी गई कि प्रदेश में भी लगातार रोहिंग्या मुसलमानों की घुसपैठ लगातार हो रही है। यह एक बड़ी समस्या है। इस समस्या के साथ जो भी समस्याएं सामने रखी गईं, उनका निराकरण कैसे हो सकता है, इस पर भी चर्चा की गई और रणनीति बनाई गई।
चुनाव पर कोई चर्चा नहीं
बैठक में प्रदेश भाजपा की तरफ से प्रदेशाध्यक्ष अरूण साव, संगठन महामंत्री पवन साय और महामंत्री केदार कश्यप शामिल हुए। भाजपा के बैठक में शामिल होने पर इस बात की संभावना थी, मिशन-2023 को लेकर चर्चा होगी कि विधानसभा चुनाव में भाजपा क्या करेगी, लेकिन संघ के प्रावधान के मुताबिक बैठक में किसी भी तरह की कोई राजनीतिक चर्चा नहीं की गई। जानकारों का कहना है, चुनाव को लेकर जो भी चर्चा होगी, वो अलग से होगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS