इस शहर काे जल्द मिलने वाली हैं दो बड़ी सौगातें : 5 करोड़ के आडिटोरियम और लाखों के गढ़कलेवा का होगा शुभारम्भ

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के जिला मुख्यालय को दो बड़ी सौगाते मिलने वाली है। इसमें पहला लोक निर्माण विभाग द्वारा लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक आडोटोरियम और दूसरा पीडब्ल्यूडी विभाग के द्वारा 9 लाख 20 हजार रुपये की लागत से गढ़कलेवा के निर्माण के है।
दोनों सौगातों के प्रारंभ होने से जिला मुख्यालय की सुन्दरता बढ़ने के साथ ही सुविधाओं में विस्तार और नगर को एक नई पहचान मिलेंगी। दोनों के कार्य लगभग पूर्ण होने के करीब हैं। आने वाले दिनों में इन दोनों का विधिवत शुभारंभ किया जायेगा।
ग्राहकों के बैठक की दो प्रकार की व्यवस्था
गढ़कलेवा- बस स्टैंड के नजदीक मेंन रोड़ में लगभग 3 हजार वर्गफीट में, अब छतीसगढ़ी व्यजंनो का नया ठिकाना होगा। यहां पर सभी प्रकार के छतीसगढ़ी व्यजंन जैसे चीला, फरा, ठेठरी, खुरमी, अईरसा, चौसेला, तसमई, भोजन थाली, करी लड्डू, सोहारी सहित अन्य विविध प्रकार के व्यंजन उपलब्ध रहेंगें। इसके अलावा यहां व्यंजनों के साथ-साथ आइस्क्रीम भी मिलेगा। गढ़कलेवा में आने वाले ग्राहकों के लिए बैठक की दो प्रकार की व्यवस्था रहेगी। पहला आउटडोर और दूसरा इनडोर। यहां पर ग्राहक पसंदीदा व्यंजनों का लुफ्त उठा सकते है। वहीं, गढ़कलेवा का संचालन महिला स्व सहायता समूहों के द्वारा किया जायेगा। इस स्थान में पार्किंग की भी समुचित व्यवस्था रहेगी।
शहर की एक नई पहचान होगा यह ऑडोटोरियम
आडोटोरियम- नगर के रायपुर रोड पर स्थित अम्बेडकर चौक के पास बन रहा आडोटोरियम शहर की एक नई पहचान होगी। यह आडोटोरियम जिला का सबसे बड़ा आडोटोरियम होगा। यह लम्बे समय से जिले वासियों की महत्वपूर्ण मांगों में शामिल था। वहीं, आडोटोरियम में 1 हजार लोगों की बैठने की क्षमता होगी जो कि पूर्णतः वाताअनुकुलित होगी। इसके अतिरिक्त आडोटोरियम 2 वीआईपी कक्ष, डायनिंग हॉल सहित फायर फाईटिंग सिस्टम से लैस है। इसका उपयोग जिलावासी और सामाजिक संगठन, आने वाले समय में विभिन्न कार्यक्रमों के लिए उपयोग कर सकते है। आडोटोरियम का कार्य भी अंतिम चरण में फिनिसिंग के साथ किया जा रहा है। इसकी सुन्दरता को बढ़ाने के लिए बाउण्ड्रीवाल भी अलग से बनाई जा रही है, जो कि मेेंटेनेस आधारित होगा। इस स्थल में पार्किंग की भी समुचित व्यवस्था रहेगी। आडोटोरियम के सुचारू संचालन और रख-रखाव के लिए कलेक्टर रजत बंसल ने एसडीएम बलौदाबाजार को समिति बनाने के निर्देश दिए है। देखें वीडियो...
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS