आर्थिक सर्वेक्षण में यह जिला है अव्वल : निर्धारित लक्ष्य से ज्यादा घरों तक पहुंचे प्रगणक

रविकांत सिंह राजपूत। मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ जिले में कलेक्टर पीएस ध्रुव के निर्देशन और मार्गदर्शन में सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 का सर्वे किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ शासन का महत्वाकांक्षी सर्वेक्षण कार्य 1 अप्रैल से प्रदेशभर में प्रारंभ किया गया है। जिसकी समयसीमा 30 अप्रैल तक रखी गई है। बता दें, मनेन्द्रगढ़ जिले में कुल 70 हजार परिवारों के सर्वे का अनुमानित लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जिसमें अब तक 71 हजार 106 परिवारों का पंजीयन किया गया है।

जिले में 101 प्रतिशत सर्वे हुआ पूरा...
कुल 101 प्रतिशत से अधिक परिवारों का सर्वे कार्य किया गया है। जो प्रदेश में पहले स्थान पर है। जिले में सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण के लिए प्रगणकों की नियुक्ति की गई है। जो घर-घर जाकर परिवार के सदस्यों का पंजीयन करते हैं। कलेक्टर ध्रुव के मार्गदर्शन में सर्वेक्षण से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों ने शासन की महत्वाकांक्षी योजना को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। कलेक्टर लगातार इस फील्ड में जाकर प्रगणकों का उत्साहवर्धन करते रहे हैं। जिसका यह परिणाम मिल रहा है। सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 में सर्वोच्च स्थान पर आ गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS